लखनऊ बुलडोजर एक्शन: मुख्तार अंसारी के कब्जे से मुक्त जमीन पर बने CM आवास वाले फ्लैटों को नोटिस की खबर भ्रामक, सिंचाई विभाग ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे के पास सिंचाई विभाग की जमीन पर बने अवैध मकानों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के बाद पास ही स्थित मुख्यमंत्री आवास योजना के फ्लैटों को लेकर उपजे नोटिस विवाद पर विभाग ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है.

Advertisement
लखनऊ में अवैध घरों पर बुलडोजर कार्रवाई (Photo- Screengrab) लखनऊ में अवैध घरों पर बुलडोजर कार्रवाई (Photo- Screengrab)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:29 PM IST

लखनऊ में 1090 चौराहे के पास माफिया मुख्तार अंसारी की अवैध जमीन के करीब स्थित सिंचाई विभाग की भूमि पर बने अवैध घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है. विभाग ने इन अवैध निर्माणों पर लाल रंग से क्रॉस का निशान लगाकर सात दिन के भीतर खाली करने का नोटिस चस्पा किया है. 

इस कार्रवाई के बीच वहां मुख्यमंत्री की पहल पर बने गरीबों के फ्लैटों पर भी नोटिस चस्पा होने की भ्रामक खबर फैल गई. सिंचाई विभाग ने तुरंत स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह नोटिस सीएम आवास योजना के फ्लैटों के संबंध में नहीं बल्कि आसपास के अतिक्रमण को हटाने के लिए था. भ्रम दूर करने के लिए विभाग ने संबंधित स्थान से नोटिस हटा लिया है.

Advertisement

सालों से रह रहे लोगों में फूटा गुस्सा

सिंचाई विभाग द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और गम का माहौल है. लोगों का कहना है कि वे सालों से यहां रह रहे हैं और उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी. टीम ने अचानक आकर एक मकान जमींदोज कर दिया और बाकी घरों को खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया. रोती-बिलखती महिलाओं ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है.

सिंचाई विभाग ने दी सफाई, हटाया नोटिस

फ्लैट परिसर को नोटिस जारी होने की खबरों को विभाग ने पूरी तरह गलत बताया है. सिंचाई विभाग के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बने इन फ्लैटों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. केवल विभाग की अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही है. भ्रम की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने मौके से नोटिस हटा लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »