शादी में मूंछें, रिसेप्शन में क्लीनशेव...संभल SP केके बिश्नोई का न्यू लुक; IPS दुल्हन अंशिका की बहन भी छाईं

संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा की शादी का भव्य रिसेप्शन प्रयागराज के एक नामी होटल में संपन्न हुआ. जोधपुर में अपनी रौबदार मूंछों के लिए सुर्खियां बटोरने वाले केके बिश्नोई यहां बिल्कुल नए 'क्लीन शेव' लुक में नजर आए, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.

Advertisement
आईपीएस केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा (Photo- Screengrab) आईपीएस केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा (Photo- Screengrab)

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज ,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा का भव्य रिसेप्शन रविवार को प्रयागराज के एक नामी होटल में आयोजित किया गया. 29 मार्च को जोधपुर में शादी के बंधन में बंधने के बाद इस आईपीएस कपल ने प्रयागराज में शानदार पार्टी दी.

जोधपुर में शादी के दौरान अपनी रौबदार मूंछों के लिए चर्चा में रहे केके बिश्नोई रिसेप्शन में क्लीन शेव और डैसिंग लुक में दिखाई दिए. वहीं, लाल जोड़े में दुल्हन बनीं अंशिका वर्मा बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस समारोह में पुलिस और प्रशासन के कई बड़े अधिकारियों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.

Advertisement

चर्चा में रहा एसपी का 'क्लीन शेव' लुक

जोधपुर में शादी के दिन केके बिश्नोई की मूंछें बेहद रौबदार दिखाई पड़ रही थीं, लेकिन प्रयागराज रिसेप्शन में उनका लुक पूरी तरह बदल गया. बिश्नोई की मूंछें गायब थीं और वह क्लीन शेव थे. उनका यह नया अवतार मेहमानों के बीच चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने उनके इस डैसिंग लुक की जमकर तारीफ की.

वहीं, प्रयागराज के सिविल लाइंस की रहने वाली 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा अपने लाल जोड़े में सबका ध्यान खींच रही थीं. दोनों ही इस खास मौके पर बेहद खुश नजर आए.

दिग्गज अधिकारियों का लगा जमावड़ा

इस वीआईपी रिसेप्शन में जिले के तमाम आला अधिकारियों ने शिरकत की. कमिश्नर सौम्य अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर जोगिंदर सिंह और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जोड़े को बधाई दी. डीजीपी के पीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने भी कपल को बुके भेंट किया. कार्यक्रम के दौरान अंशिका की छोटी बहन गुनगुन ने 'एक दिन आप और हम यूं ही मिल जाएंगे' फिल्मी गीत सुनाकर समां बांध दिया. पूरे होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया था और गीत-संगीत के बीच मेहमानों का स्वागत हुआ.

Advertisement

गोरखपुर से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

2018 बैच के आईपीएस केके बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं, जबकि अंशिका प्रयागराज की बेटी हैं. इन दोनों की पहली मुलाकात गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी. वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब यह रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंच गया है. रिसेप्शन में दोनों अफसरों ने मेहमानों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और खुशी-खुशी सभी को विदा किया. सोशल मीडिया पर इस पावर कपल की तस्वीरें और एसपी बिश्नोई का नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement