सहारनपुर: अफसरों के सामने इमरान मसूद और आशु मलिक में नोकझोंक, बगल में बैठी थीं इकरा हसन, VIDEO VIRAL

सहारनपुर में दिशा की बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच तीखी बहस हो गई. जनता के सवाल पूछने और बोलने की बारी को लेकर दोनों नेता आमने-सामने आ गए. अधिकारियों के सामने हुई इस नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
दिशा की बैठक में इमरान मसूद और आशु मलिक के बीच बहस (Photo- ITG) दिशा की बैठक में इमरान मसूद और आशु मलिक के बीच बहस (Photo- ITG)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर ,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST

यूपी के सहारनपुर में सियासी पारा उस वक्त हाई हो गया जब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद  और सपा विधायक आशु मलिक के बीच जुबानी जंग छिड़ गई. इससे पहले भी दोनों नेताओं के बीच वार-पलटवार होता रहा है. लेकिन इस बार मौका था दिशा की बैठक का, जहां मसूद और मलिक आमने-सामने आ गए. ये बहस देखकर बगल में बैठीं सपा सांसद इकरा हसन भी दंग रह गईं, हालांकि उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. आइये जानते हैं पूरा मामला...

Advertisement

सहारनपुर जिले में मंगलवार को दिशा बैठक के दौरान सियासी घमासान देखने को मिला, जहां सपा विधायक आशु मलिक और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद आमने-सामने आ गए. बैठक में अपनी विधानसभा से जुड़े जनता के मुद्दे उठाते हुए विधायक आशु मलिक ने अधिकारियों के सामने सवालों के जवाब को लेकर अपना पक्ष मजबूती से रखा.  इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच सवाल पूछने की बारी और समय को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई. 

वायरल वीडियो में विधायक आशु मलिक कहते नजर आ रहे हैं कि 80 फीसदी सवाल जनता के हैं, अगर हम सवाल नहीं पूछेंगे तो कौन पूछेगा.  इस पर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि दूसरे लोगों को भी बोलने दीजिए, सभी की बारी आएगी.  बातचीत बढ़ने के साथ ही बैठक का माहौल गर्म हो गया और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के सामने दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली. 

Advertisement

विधायक आशु मलिक ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि उनके लगाए गए सवाल ड्रॉप नहीं किए जाएं और सभी सवालों के लिखित जवाब दिए जाएं. दिशा बैठक में सामने आए इस सियासी टकराव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

फिलहाल, वीडियो सामने आने के बाद सहारनपुर के सियासी गलियारों में भी इस नोकझोंक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. वायरल वीडियो 18 अगस्त 2026 दिल्ली रोड विकास भवन सभागार का बताया जा रहा है. 

मसूद-मलिक की सफाई 

दिशा बैठक में विधायक आशु मलिक से तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल होने पर सांसद इमरान मसूद ने सफाई देते हुए कहा कि बैठक में कोई झगड़ा नहीं हुआ था, बल्कि सभी जनप्रतिनिधियों के अपने-अपने विषय थे. उन्होंने कहा कि बैठक की अध्यक्षता उनकी जिम्मेदारी थी और उनका काम सभी को बोलने का मौका देना था. 

इमरान मसूद ने कहा कि सबसे ज्यादा आशु मलिक ही बोल रहे थे और वह सिर्फ इतना कह रहे थे कि पहले उनकी बात पूरी होने दी जाए, उसके बाद दूसरे सदस्य अपनी बात रखें.  उन्होंने कहा कि दिशा बैठक भटकी हुई नहीं थी, सभी का मकसद विकास कार्यों की समीक्षा और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ाना था.  वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें कोई झगड़ा नहीं बल्कि बैठक में कायदे-कानून के तहत बातचीत हो रही थी. 

Advertisement

उधर, दिशा समिति की बैठक में हुई नोकझोंक पर सपा विधायक आशु मलिक ने भी सफाई दी कि इसे तूल देना ठीक नहीं है और इसमें गठबंधन का कोई मामला नहीं है. 5 घंटे चली बैठक में उन्होंने एजेंडे पर अपनी बात रखी. इमरान मसूद ने छूटी योजनाओं को पढ़ा मान लेने को कहा, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई और अधिकारियों के जवाब असंतोषजनक होने पर लिखित जवाब मांगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »