UP Weather Today: लखनऊ में आंधी-बारिश, यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के इलाकों में मज़बूत मौसम सिस्टम तेजी से बढ़ रहा है. जिसके असर से तेज़ हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है. वहीं, कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं.

Advertisement
Rain Alert in Uttar Pradesh (File Photo- PTI) Rain Alert in Uttar Pradesh (File Photo- PTI)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

UP Weather Forecast: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के इलाकों की ओर एक मजबूत मौसम प्रणाली तेजी से बढ़ रही है. जिसके असर से मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सिस्टम के असर से तेज हवाएं चलेंगी, धूल भरी आंधी और कई जगहों पर बिजली चमकने की आशंका है. प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव से एक तरफ लोगों को जहां बढ़ते तापमान के बीच गर्मी से राहत की उम्मीद है. वहीं, दूसरी ओर तेज आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का खतरा भी मंडरा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 4 मई 2026 को लखनऊ के अलावा बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव और आसपास के जिलों में भी इस मौसम सिस्टम का असर देखने को मिल सकता है. दिन के शुरुआती घंटों में ही मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने आम लोगों से खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और कमजोर छत वाले घरों से दूर रहने की सलाह दी है.

UP Weather Forecast Today 4 April 2026, IMD Prediction

मध्य और पूर्वी यूपी में सतर्क रहने की सलाह
राज्य के मध्य और पूर्वी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसमें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बरेली और प्रयागराज जैसे जिले शामिल हैं. इन क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए लोगों को लगातार मौसम अपडेट पर नजर रखने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Advertisement

क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और नमी से भरी हवाओं के एक्टिव होने की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. इसीलिए अचानक तापमान में गिरावट और तेजी से मौसमी गतिविधियों में बदलाव हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement