हमीरपुर का 'चोर' दारोगा: ट्रक से 20 हजार उड़ाकर भाग रहा था, ड्राइवर ने दौड़ाकर पकड़ा, कूटा... फिर किया पुलिस के हवाले

यूपी के हमीरपुर में खाकी को शर्मसार करने वाली एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक ट्रक ड्राइवर ने दारोगा पर 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर उसकी जमकर धुनाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

Advertisement
हमीरपुर में ट्रक ड्राइवर ने दारोगा को रंगेहाथ पकड़ा (Photo- Screengrab) हमीरपुर में ट्रक ड्राइवर ने दारोगा को रंगेहाथ पकड़ा (Photo- Screengrab)

नाह‍िद अंसारी

  • हमीरपुर ,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां वर्दी पहने दारोगा ने ट्रक से 20 हजार रुपये चुरा लिए. जिसपर ट्रक ड्राइवर ने वर्दी धारी को सरेआम पीट दिया और रुपये बरामद करके उसको पुलिस के हवाले कर दिया. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

हमीरपुर जिले में तैनात दारोगा गिरीश मिश्रा कानपुर से हमीरपुर आने के लिए एक ट्रक में सवार हुआ था. रास्ते में दारोगा ने कथित तौर पर ट्रक में रखे 20 हजार रुपये चुराकर अपनी वर्दी में छिपा लिए और हमीरपुर के यमुना पुल के पास ट्रक रुकवाकर भागने लगा. 

Advertisement

ड्राइवर को शक हुआ तो उसने दारोगा का पीछा कर उसे दबोच लिया. मारपीट के दौरान दारोगा की वर्दी से 500-500 के नोट जमीन पर गिरने लगे. ड्राइवर ने पैसे बरामद कर आरोपी दारोगा को पुलिस को सौंप दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दारोगा सस्पेंड, दर्ज हुआ मुकदमा

इस पूरे हाईवोल्टेज ड्रामे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए हमीरपुर सदर के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी दारोगा गिरीश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »