7 फेरों से पहले भाग गया दूल्हा, दुल्हन बोली 'मेरी शादी कराओ...'

बाराबंकी में दहेज का लालची दूल्हा सात फेरों से पहले मंडप से भाग खड़ा हुआ. उसकी इस हरकत से समारोह में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. उधर, दुल्हन रात भर पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही. उसका कहना है कि ये शादी नहीं हुई तो वो आत्महत्या कर लेगी. इस घटना से दुल्हन का परिवार ही नहीं गांव के लोग सदमे में हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी ,
  • 03 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

यूपी के बाराबंकी में एक शादी समारोह में उस वक्त लोग हक्का-बक्का रह गए जब दूल्हा मंडप से भाग खड़ा हुआ. इस पर लड़की ने शादी न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी. बात न बनने पर लड़की पक्ष थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.

गौरतलब है कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी अयोध्या जिले के मवई कस्बे के छोटू के साथ तय हुई थी. शुक्रवार रात दूल्हा बरात लेकर लड़की के दरवाजे पहुंचा. बरात पहुंचने के बाद तिलक की रस्म हुई. 

Advertisement

लड़की के पिता का कहना है कि रीति रिवाज के साथ सोने की अंगूठी और 5 हजार रुपये देकर बेटी की शादी होनी थी. तिलक व खाने के कार्यक्रम के बाद मंडप में फेरों का कार्यक्रम होना तय था. 

दहेज में मांगी मोटरसाइकिल

शादी के फेरों से पहले डांसर्स के कार्यक्रम में ग्रामीणों और बरातियों में मारपीट हो गई. इसके बाद शादी के मंडप में पहुंचे दूल्हे ने फेरों से पहले दहेज के तौर पर मोटरसाइकिल की मांग रख दी.

बरात लेकर चला गया दूल्हे का पिता

इस पर उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति की दुहाई देते हुए असमर्थता जताई. दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे का पिता श्याम लाल शादी के मंडप से बिना फेरों के दूल्हे के साथ बरात लेकर चला गया.

रात भर लड़की लगती रही गुहार

परिवार का कहना है कि रात करीब 10 बजे पुलिस सूचना पर पहुंची थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद रात 12 बजे हम लोग थाने जाने लगे तो सिपाही ने रास्ते से ये कहकर लौटा दिया कि अभी दूल्हा आएगा और शादी होगी, लेकिन वो नहीं आया. 

Advertisement

शादी करा दो, नहीं तो खुदकुशी कर लूंगी 

दुल्हन ने बताया, "मेरे मां-बाप गरीब हैं. पुलिस से गुजारिश है कि मेरी शादी करा दें. अगर, वो लोग शादी नहीं करेंगे तो मैं अपनी जान दे दूंगी". इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पुरुणेदू सिंह ने बताया की शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »