शादी के दूसरे दिन दूल्हे की मौत, हाथों की मेहंदी उतरने से पहले विधवा हो गई दुल्हन, दोनों परिवारों में मचा कोहराम

UP News: दो दिन पहले तक जहां खुशियों का माहौल था और अब पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. यहां रहने वाले जनवेद सिंह का बेटा सोनू BA का छात्र था. सोनू का रिश्ता किसनी थाना इलाके के नगला सदा (सौज) गांव में रहने वाली रेणु के साथ तय हुआ था. धूमधाम से शादी और दुल्हन को विदा करवाकर दुल्हा घर ले आया...

Advertisement
शादी के दूसरे दिन दुल्हन हुई विधवा. (सांकेतिक तस्वीर) शादी के दूसरे दिन दुल्हन हुई विधवा. (सांकेतिक तस्वीर)

पुष्पेंद्र सिंह

  • मैनपुरी,
  • 15 मई 2023,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

UP News: मैनपुरी से दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है. जिले के नगला कंस गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी. अब शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गई हैं. पति की मौत से नवविवाहिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Advertisement

मैनपुरी के नगला कंस गांव में दो दिन पहले तक जहां खुशियों का माहौल था और अब पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. यहां रहने वाले जनवेद सिंह का बेटा सोनू BA का छात्र था. सोनू का रिश्ता किसनी थाना इलाके के नगला सदा (सौज) गांव में रहने वाली आरती के साथ तय हुआ था.

11 मई को सोनू गाजे बाजे के साथ बारात लेकर किसनी पहुंचा. वहां एक मैरिज हॉल में सोनू और आरती की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई. सोनू नई-नवेली दुल्हन की विदा कराकर अपने घर नगला कंस ले आया.

दुल्हन के आने पर घर में खुशियों का माहौल था. तमाम रिश्ते-नातेदार शादी में शामिल थे. घर में शादी के बाद के कार्यक्रम भी चल रहे थे. इसी बीच पावर कट यानी बिजली गुल हो गई. घर में मौजूद मेहमानों गर्मी से बेचैन होने लगे.  

Advertisement

यह देख दूल्हा सोनू इन्वर्टर का तार लगाने लग गया. तभी उसे जोरदार करंट लगा और वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. तुरंत सोनू को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें:- दूल्हे के कमरे से निकल हंगामा करने लगी दुल्हन, चंद घंटे पहले ही विदा होकर आई थी ससुराल

सोनू की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई. दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतर पाई थी और उससे पहले ही वो विधवा हो गई. पोस्टमार्टम करवाकर शव को गांव लाया गया. गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. सोनू की मौत के कारण पूरे गांव के किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जला. 

ये भी पढ़ें:- शादी से पहले ट्रेजडी... दूल्हे को कुत्ते ने काटा, बारात से पहले एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचा अस्पताल

युवक की असामयिक मृत्यु को लेकर पुलिस थाने तक कोई बात नहीं पहुंचा. फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »