गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद के घर पर चिपका बुलडोजर एक्शन का नोटिस, पीड़ित परिवार से मिले मंत्री

गाजियाबाद के बहुचर्चित सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद अब प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मुख्य आरोपी असद के घर पर उप जिलाधिकारी ने मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया है. वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सुरक्षा और मदद का भरोसा दिया है.

Advertisement
तस्वीर में बाईं ओर असद और दाईं ओर सूर्या है. (Photo- ITGD) तस्वीर में बाईं ओर असद और दाईं ओर सूर्या है. (Photo- ITGD)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद ,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र स्थित नवनीत विहार में प्रशासन ने सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के घर के बाहर उप जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस चस्पा किया है. अधिकारियों ने रविवार को ढोल बजवाकर और लाउडस्पीकर से पूरे इलाके में 15 दिन के भीतर अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया. यह पुरानी संपत्ति असद के पिता के नाम पर पंजीकृत है, जिसे बेचे जाने की बातें कही जा रही थीं, लेकिन गाजियाबाद अथॉरिटी के अनुसार कागजों में यह अब भी पिता के नाम ही है. इस बीच, प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी नजर आ रही है और कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी है.

Advertisement

असद के घर ढोल बजाकर मुनादी

खोड़ा के नवनीत विहार में प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. एनकाउंटर में ढेर हो चुके मुख्य आरोपी असद के मकान पर नोटिस चिपकाकर अवैध निर्माण को खाली करने का सख्त आदेश दिया गया है. लाउडस्पीकर और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे मोहल्ले में ऐलान किया गया कि अगर 15 दिनों में कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन का बुलडोजर चलना तय है.

कैबिनेट मंत्री ने दिया न्याय का भरोसा

इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने पहुंची. यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें पूरी सुरक्षा और आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया. मंत्री ने दोटूक शब्दों में कहा कि अपराधियों और परिजनों को धमकाने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

मां और बहन ने की सख्त कार्रवाई की मांग

28 मई को 17 वर्षीय सूर्या की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. मुख्य आरोपी असद के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद सूर्या की मां और बहन ने प्रतिक्रिया देते हुए इस कार्रवाई को उचित ठहराया. हालांकि, उन्होंने मांग की है कि इस साजिश में कई लोग शामिल थे, इसलिए शेष आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »