गाजियाबाद में खौफनाक कांड... बेटे ने पिता पर दाग दीं 4 गोलियां, हत्या के बाद मौके से हो गया फरार

गाजियाबाद के मोदीनगर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 32 साल के बेटे ने कथित तौर पर अपने 55 साल के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि मृतक को चार गोलियां लगीं. हत्या की वजह अभी साफ नहीं है. शुरुआती जांच में नशे की लत और पारिवारिक या जमीन से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है. आरोपी वारदात के बाद फरार है.

Advertisement
55 साल के पिता को मारी गोलियां. (File Photo: ITG) 55 साल के पिता को मारी गोलियां. (File Photo: ITG)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं.

Advertisement

घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बुदाना की है. यहां 32 साल के निखिल नेहरा का अपने 55 साल के पिता हरिओम नेहरा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपी ने पिता पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दीं. गोली लगने से हरिओम नेहरा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी निखिल मौके से फरार हो गया.

घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में हरिओम नेहरा को तत्काल मोदीनगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से घटना की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मौके से सबूत जुटाए हैं और फरार आरोपी की तलाश में कई टीमें लगा दी गई हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'धरती गर्म हो रही है... खजाना बलि मांग रहा है', फिर कुल्हाड़ी से दोस्त की हत्या, गड़े धन के लालच की खौफनाक कहानी

आरोपी निखिल नशे का आदी बताया जा रहा है. परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था. नशे में ही बेटे ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है. हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा. एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है. चार गोलियां मृतक को लगी थीं. फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं है. पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »