यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के दूसरे आरोपी का भी एनकाउंटर, एक हो चुका है ढेर

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने दूसरे आरोपी गुलफाम को भी एनकाउंटर में घायल कर दिया. इंदिरापुरम में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले उसका सगा भाई भी पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Advertisement
हमले का दूसरा आरोपी एनकाउंटर में घायल (Photo: Screengrab) हमले का दूसरा आरोपी एनकाउंटर में घायल (Photo: Screengrab)

हिमांशु मिश्रा

  • गाजियाबाद,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:11 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हमले में शामिल दूसरे आरोपी गुलफाम का भी गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है. इससे दो दिन पहले ही इस मामले के एक अन्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि सलीम वास्तिक पर हमले में शामिल दूसरा आरोपी गुलफाम इंदिरापुरम क्षेत्र में मौजूद है. एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल राजपूत के नेतृत्व में टीम ने इलाके में घेराबंदी की. इसी दौरान इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हो गया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली गुलफाम को लगी, जिससे वह घायल हो गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए हैं.

बताया जा रहा है कि गुलफाम और पहले एनकाउंटर में मारे गए आरोपी सगे भाई थे. दोनों पर आरोप था कि उन्होंने यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया था. हमले में सलीम गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनका इलाज अभी जारी है.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हमले के पीछे किसी बड़े नेटवर्क या साजिश की भूमिका तो नहीं थी. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

लगातार दो एनकाउंटर के बाद यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे और वे गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे. फिलहाल घायल आरोपी की हालत पर नजर रखी जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement