Ghaziabad: बेटी से रिश्ते के खिलाफ था पिता... BSF से रिटायर्ड जवान ने बीटेक छात्र की गोली मारकर कर दी हत्या

गाजियाबाद में एक पिता ने अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी पिता बीेएसएफ से रिटायर्ड जवान है और मृतक इंजीनियरिंग का छात्र था. पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड जवान कथित तौर पर अपनी बेटी के इस रिश्ते के खिलाफ था.

Advertisement
गाजियाबाद में पिता ने बेटी के बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या की. गाजियाबाद में पिता ने बेटी के बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या की.

aajtak.in

  • गाजियाबाद,
  • 28 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में बीएसएफ के एक रिटायर्ड जवान ने बीटेक के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक छात्र आरोपी की बेटी का बॉयफ्रेंड था. पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक छात्र के बीच शनिवार रात को बहस हुई थी, जिसके बाद उसने बीटेक छात्र की हत्या कर दी. 

डीसीपी (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने शनिवार को बताया कि बीटेक छात्र विपुल की शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके के एक फ्लैट में गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी राजेश कुमार सिंह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा कंपनी के लिए काम कर रहा है.  

Advertisement

आधी रात में बहस के बाद मार दी पांच गोलियां

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि मृतक छात्र कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिलेशनशिप में था. उन्होंने कहा, "आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा और विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद युवती के पिता ने विपुल को पांच गोलियां मार दीं." 

बेटी के रिश्ते के खिलाफ था पिता

पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड जवान कथित तौर पर अपनी बेटी के साथ विपुल के रिश्ते के खिलाफ थे, जिसकी वजह से उनके बीच बहस हुई और उन्होंने विपुल की हत्या कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »