'साहब, मेरा दम निकल जाएगा, स्लो पॉइजन दिया गया है...', डॉन मुख्तार अंसारी की कोर्ट से गुहार

माफिया मुख्तार अंसारी की चर्चित एंबुलेंस मामले में पेशी थी. मगर, खराब तबियत के चलते वो पेश नहीं हुआ. मुख्तार की तरफ से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया कि खाने में उसे धीमा जहर दे दिया गया है. इससे उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई है. कोर्ट से गुहार लगाई कि इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करवाई जाए.

Advertisement
मुख्तार अंसारी की फाइल फोटो. मुख्तार अंसारी की फाइल फोटो.

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी,
  • 21 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर 4 में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की चर्चित एंबुलेंस मामले में पेशी थी. मुख्तार अंसारी के वकील ने कोर्ट में मुख्तार की तरफ से प्रार्थना पत्र दिया. जिसमें लिखा था कि साहब 19 मार्च की रात मुझे खाने में विषाक्त पदार्थ दिया गया है. जिसकी वजह से मेरी तबियत खराब हो गई है. ऐसा लग रहा है कि मेरा दम निकल जाएगा और बहुत घबराहट हो रही है. इससे पहले मेरा स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक था. कृपया मेरा सही से डाक्टरों की टीम बनाकर इलाज करवा दें. 40 दिन पहल भी मुझे विषाक्त प्रदार्थ मिलाकर दिया गया था. 

Advertisement

बांदा जेल से बाहुबली मुख्तार अंसारी वर्चुअल पेशी के दौरान हाजिर नहीं हुआ. जेल के डिप्टी जेलर महेंद्र सिंह हाजिर हुए. पेशी के दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि मुख्तार अंसारी बीमार है. जिसकी वजह से सुनवाई में पेश होने में असमर्थ है. कोर्ट ने 29 मार्च की तारीख लगा दी. मुख्तार ने मांग की है कि इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करवाई जाए. एक मेडिकल बोर्ड बनाकर जांच करवाई जाए.

जेल में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की तबियत हुई खराब 

मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की तरफ से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया कि खाने में उन्हें धीमा जहर दे दिया गया है. जिससे उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई है. इसलिए वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बांदा जेल से हाजिर नहीं हुए. बल्कि वहां के डिप्टी जेलर महेंद्र कुमार हाजिर हुए.  मुकदमे की अगली तारीख 29 मार्च लगी है. मुख्तार ने इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करवाई जाए. एक मेडिकल बोर्ड बनाकर जांच करवाई जाए और कि दोबारा ऐसी घटना न घटित हो.

Advertisement

कोर्ट से मेडिकल बोर्ड बनाकर जांच कराने की लगाई गुहार

बता दें,  फर्जी कागजों के आधार पर पंजीकृत की गई एंबुलेंस को लेकर दर्ज धोखाधड़ी के केस के आधार पर 24 मार्च 2022 को डीएम ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर केस को मंजूरी दी थी. इसके बाद 25 मार्च 2022 को तत्कालीन शहर कोतवाल ने मुख्तार अंसारी व उसके 12 अन्य सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप पत्र दाखिल होने के बाद अब इस मामले का ट्रायल एमपीएमएलए कोर्ट में हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »