Fortuner की रफ्तार ने रौंदी जिंदगी! झांसी में स्कूटी सवार युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, Video

उत्तर प्रदेश के झांसी में फॉर्च्यूनर ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. घटना में नितिन और नंदराम गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
घटना CCTV में कैद. घटना CCTV में कैद.

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी ,
  • 06 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हिला देने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है. शनिवार देर रात तेज रफ्तार एक फॉर्च्यूनर कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही दोनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

घटना नारायण बाग रोड स्थित एक जिम के सामने की है. यहां स्कूटी सवार नितिन और नंदराम जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उन्हें रौंद दिया. टक्कर के बाद दोनों युवक तड़पते हुए सड़क पर गिरे पड़े थे. स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर उनकी मदद की और पुलिस को सूचना दी. 

यह भी पढ़ें: झांसी: ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, मौके पर दोनों की दर्दनाक मौत

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां दोनों का इलाज जारी है. नितिन के पिता कमलेश ने बताया कि उसका बेटा नंदराम को उसके मोहल्ले देवलाल चौबे अखाड़ा छोड़ने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ.

देखें वीडियो...

मामले में पुलिस ने कही ये बात

Advertisement

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती स्नेहा तिवारी ने बताया कि 5 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायण बाग रोड पर फॉर्च्यूनर कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस घटना में स्कूटी सवार दो व्यक्ति नंदराम वंशकार और नितिन जो कि कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं वे घायल हो गए. स्थानीय निवासियों की मदद से उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उनका उपचार चल रहा है. अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »