टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास को पुलिस ने प्रयागराज के हंडिया टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल की वर्धमान पुलिस ने की है. खोकन दास के खिलाफ 6 जून 2025 को जबरन वसूली धमकी हत्या के प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.
काफी दिनों से तलाश कर रही थी बंगाल पुलिस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खोकन दास को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया. जहां ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली, इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस आरोपी पूर्व विधायक को अपने साथ ले गई. पश्चिम बंगाल की राजनीति में खोकन दास का चर्चित नाम है. तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक खोकन दास के ऊपर जबरन वसूली धमकी और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं.
पश्चिम बंगाल की वर्धमान पुलिस को काफी दिनों से उनकी तलाश थी. मुखबिर की सूचना पर वर्धमान की पुलिस ने प्रयागराज की हंडिया पुलिस के सहयोग से खोकन दास को टोल प्लाजा से पकड़ लिया. वर्धमान पुलिस को मुखबिरों द्वारा सूचना मिली थी की पूर्व विधायक खोकन दास फॉर्च्यूनर कार से दिल्ली से कोलकाता की तरफ जा रहे हैं. तभी टोल प्लाजा के पास पुलिस ने घेराबंदी की और जैसे ही गाड़ी वहां पहुंची तो पुलिस ने घेरा बंदी कर उन्हें पकड़ लिया.
2026 विधानसभा चुनाव में खोकन दास को मिली थी हार
खोकन दास की गाड़ी में तीन अन्य लोग भी सवार थे. आपको बता दें कि खोकन दास पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं और वह 2021 में विधायक बने थे. लेकिन 2026 के विधानसभा चुनाव में वह हार गए. हार के बावजूद भी वह क्षेत्रीय राजनीति और पार्टी संगठन में सक्रिय रहते थे.
खोकन पर जबरन वसूली, धमकी और हत्या के प्रयास के आरोप हैं. जिसको लेकर उनके खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी. फिलहाल पूर्व विधायक़ खोकन दास की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है.
पंकज श्रीवास्तव