जिससे दस साल पहले लव मैरिज की, उसे गला दबाकर मार डाला... शक में पति ने दिया वारदात को अंजाम

यूपी में इटावा के सैफई में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि आरोपी एंबुलेंस ड्राइवर ने दस साल पहले लव मैरिज की थी. उसके दो छोटे बच्चे हैं. दंपति के बीच बीते कुछ समय से झगड़े हो रहे थे. शक में एंबुलेंस चालक ने पत्नी को मार डाला. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट. (Photo: ITG) पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट. (Photo: ITG)

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 11 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

दस साल पहले लव मैरिज करने वाले दंपति के आपसी शक और तनाव ने भयानक रूप ले लिया. सैफई में रहने वाले ब्रजराज यादव ने पत्नी रंगीता की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के समय आरोपी के दोनों बेटे स्कूल गए हुए थे. बच्चे घर लौटे तो उन्होंने मां को मृत पाया. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसी के साथ आरोपी पति की तलाश शुरू कर की. सीओ केपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने ब्रजराज यादव को अरेस्ट कर लिया है.

Advertisement

प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से तनाव और झगड़े चल रहे थे. खासकर हाल में चूहा मार दवा को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें ब्रजराज को शक था कि उसकी पत्नी उसके खाने-पीने में यह दवा मिलाकर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: UP: सोयाबीन की सब्जी बनाने पर पत्नी की हत्या, नाराज पति ने ईंट से प्रहार करके बेरहमी से किया कत्ल

ब्रजराज और रंगीता ने साल 2016 में लव मैरिज की थी. शादी के बाद दोनों सैफई में किराए के मकान में रहने लगे और ब्रजराज एंबुलेंस चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था. दस वर्षों में दंपति के दो बेटे हुए.

पिछले महीने स्थिति तब बिगड़ी, जब रंगीता शनि यादव नाम के शख्स के साथ दिल्ली चली गई. ब्रजराज ने गुमशुदगी दर्ज कराई और 4 दिसंबर को पुलिस ने रंगीता को दिल्ली से बरामद कर दंपति में समझौता कराया. हालांकि घर का तनाव कम नहीं हुआ और आपसी अविश्वास बढ़ता गया. इसके बाद झगड़े के दौरान गुस्से में ब्रजराज ने रंगीता का गला दबाकर हत्या कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया. सीओ सैफई के अनुसार, पूरे मामले में जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »