नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़... लूट के बाद ई-रिक्शा से भाग रहे थे, पुलिस ने 3 को किया अरेस्ट

नोएडा के थाना फेज 1 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं. पुलिस का कहना है कि ये बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए भाग रहे थे.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (Screengrab) पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (Screengrab)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 26 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

नोएडा के थाना फेज 1 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि यह मुठभेड़ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ हुई, जो सेक्टर 15 मेट्रो के पास ई-रिक्शा में सवारी बनकर जा रहे थे.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और लूटपाट की. बदमाशों ने चालक से ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूट ली. इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही थाना फेज-1 पुलिस सक्रिय हो गई और चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने मामला संदिग्ध जानकर एक ई-रिक्शा को रुकवाने की कोशिश की, लेकिन उस पर सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: एनकाउंटर के बीच लूट के आरोपी को लगी गोली, पुलिस ने किया अरेस्ट, हथियार और लूटी गई बाइक बरामद

इस दौरान बदमाशों का ई-रिक्शा नाले की ओर पलट गया और खुद को घिरता देख उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे दो बदमाश, विकास और आजाद घायल हो गए. वहीं, तीसरे आरोपी सरताज को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने लूट का सभी सामान बरामद कर लिया है. अब आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. इस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपियों से नोएडा पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »