शामली: घर गिरवी रखवाकर क्रिप्टो एजेंसी में कराया निवेश, करोड़ों की ठगी, ED की रेड से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के शामली में क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी की गई. आरोपियों ने लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी की. कई लोगों ने अपने मकान गिरवी रखकर एजेंसी में पैसा लगाए. मंगलवार को ईडी की टीम ने छापा मारा, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया.

Advertisement
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों से धोखा क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों से धोखा

शरद मलिक

  • शामली ,
  • 11 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 7:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के शामली जिले से क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है. नवाब नाम के शख्स पर आरोप है कि उसने भोले-भाले लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर उनकी गाढ़ी कमाई ठग ली. इस मामले में ED (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने मंगलवार को सलेक बिहार कॉलोनी में छापा मारा, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया.

Advertisement

क्रिप्टो एजेंसी बोट ब्रो के नाम से चलाई जा रही इस ठगी में लोगों को अमीर बनने के सपने दिखाए गए. नवाब नाम का व्यक्ति मकान मालिकों को उनके घर गिरवी रखवाकर एजेंसी में निवेश करने के लिए उकसाता था. बताया जा रहा है कि इस कंपनी का असली मालिक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है, जो करोड़ों रुपये लेकर दुबई फरार हो चुका है. 

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बड़ा घोटाला

मंगलवार सुबह जब ईडी की टीम चंडीगढ़ से आई और सीआरपीएफ जवानों के साथ छापा मारा, तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ईडी ने मकान के अंदर बंद दरवाजे के पीछे घंटों पूछताछ की. टीम ने घर के पास खड़ी गाड़ियों की भी तलाशी ली. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि टीम को क्या सबूत मिले हैं.

ED की छापेमारी से मचा हड़कंप 

Advertisement

ईडी की कार्रवाई से उन लोगों में दहशत और चिंता बढ़ गई है जिन्होंने इस एजेंसी में निवेश किया था. बताया जा रहा है कि इस ठगी का जाल शामली समेत कई जिलों में फैला हुआ था. इलाके में चर्चा है कि कई परिवार इस ठगी के कारण भारी कर्ज में डूब चुके हैं.

करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा

ईडी ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा. सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »