कानपुर में कार और ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत, चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

कानपुर में कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अचानक कार का एक टायर फट गया जिस वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई. इसके बाद कार दूसरे तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अमित श्रीवास्तव

  • कानपुर,
  • 09 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 9:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हाइवे पर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. मारे गए चारों लोग एक ही परिवार के हैं. मृतक परिवार दतिया के मां पीताम्बरा पीठ से दर्शन कर लौट रहा था. 

हाइवे पर इर्टिगा कार झांसी से कानपुर की ओर जा रही थी. कार जब झांसी जिले में चिरगांव के करगुवां गांव के पास पहुंची तभी अचाकन कार का टायर फट गया. टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा की ओर जा पहुंची और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई.

Advertisement

कार में चार लोग सवार थे जिनकी वहीं मौत हो गई जबकि हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं. हादसे की खबर मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रिपोर्ट के मुताबिक कार में तीन महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे. इस हादसे को लेकर कानपुर देहात के एसपी गोपी नाथ सोनी ने कहा कि एक कार झांसी से कानपुर की तरफ जा रही थी जिसमें 6 लोग सवार थे.

उन्होंने कहा, टायर फटने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कानपुर से झांसी की तरफ आ रहे ट्रक से टकरा गई. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »