सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, बाबा के दरबार में की पूजा-अर्चना  

पावन सावन महीने के शुभारंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की.

Advertisement
सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर की पूजा. (photo: Social Media) सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर की पूजा. (photo: Social Media)

aajtak.in

  • वाराणसी,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST

पवित्र सावन मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में  शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फूल-माला अर्पित की और पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा की. पूजा के दौरान मंदिर के पुजारी भी मौजूद रहे. योगी आदित्यनाथ ने शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल और अन्य सामग्री चढ़ाकर आरती भी की.

Advertisement



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र श्रावण मास के पहले दिन बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाया. उन्होंने गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन किया और राज्य की उन्नति की कामना की.

वहीं, पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रशासन और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन के दौरान वाराणसी आने वाले शिवभक्तों और कांवड़ियों को दर्शन में कोई असुविधा न हो.

बता दें कि सावन मास हिंदू धर्म में भगवान शिव की विशेष आराधना का महीना माना जाता है. इस अवसर पर पूरे प्रदेश में भक्त शिवालयों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये दौरा सावन की शुरुआत पर धार्मिक आस्था को समर्पित माना जा रहा है.  मुख्यमंत्री अक्सर यहां पहुंचकर पूजा करते रहे हैं. इस बार सावन के पहले दिन उनकी उपस्थिति ने भक्तों में उत्साह बढ़ाया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »