चित्रकूट में 17 साल की दलित छात्रा ने की खुदकुशी, परिजन बोले- खेत में बंधक बनाकर हुआ था गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 17 साल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि होली के दिन उसके साथ गैंगरेप हुआ था, लेकिन पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठा लिया.

Advertisement
मृतका के परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Representational) मृतका के परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Representational)

अखिलेश कुमार

  • चित्रकूट,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है. यहां 11वीं की दलित छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. छात्रा के परिजनों का आरोप है कि होली के दिन वह पानी भरने गई थी, तभी गांव के तीन युवकों ने उसे बंधक बना लिया था और खेत में ले जाकर दो घंटे तक गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने और आरोपियों के खुले घूमने से वह गहरे सदमे में थी. इसी के चलते उसने खौफनाक कदम उठा लिया.

Advertisement

दरअसल, यह मामला पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां 11वीं में पढ़ने वाली 17 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. इस पर उसके परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 4 मार्च को होली वाले दिन बेटी घर से कुछ दूर पानी भरने गई थी. उसी दौरान गांव के तीन लड़कों ने उसे बंधक बना लिया और खेत में ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था. इसके गैंगरेप किया गया. जब बेटी काफी समय तक घर नहीं लौटी तो उसका छोटा भाई ढूंढने के लिए खेत तरफ गया. वहां बहन खेत में बदहवास हालत में मिली थी.

इसके बाद परिजन थाने पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उनको घटना से डायवर्ट करते हुए कहा कि ऐसा केस करोगे तो तुम्हारी बेटी की शादी नहीं होगी. तुम हल्का केस लिखाओ. छात्रा के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे होली पर सिर्फ रंग लगाने की तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और उन्हें थाने से लौटा दिया.

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाने बुलाकर उनको गांव में 6 महीने तक न दिखाई देने की हिदायत देकर अगले दिन छोड़ दिया था. आरोपी कुछ दिनों बाद गांव में घूमने लगे थे, जिसको लेकर बेटी परेशान हो गई थी.

यह भी पढ़ें: बरेली में दरिंदगी: कैफे में नाबालिग छात्रा से 7 लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर कई दिन किया ब्लैकमेल

आज जब परिजन खेत पर चले गए तो वह अपनी दो बहनों के साथ घर पर थी. उसने दोनों बहनों को पानी लेने के लिए भेज दिया. इसी दौरान घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब बहनें घर लौटीं तो उसे फांसी पर देखकर चीख पड़ीं. जब तक माता-पिता घर आए और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फोरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों के घर छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में लिया है. मामले में पूछताछ शुरू कर दी गई है.

Advertisement

पूरे मामले को लेकर एसपी ने क्या कहा?

इस मामले में एसपी का कहना है कि 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली है. उसके परिजनों ने गांव के 3 युवकों पर रेप करने और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है. जब इसकी जांच पड़ताल की तो जांच में सामने आया है कि 6 मार्च को लड़की की मां ने थाने में मौखिक सूचना दी थी.

इसके बाद दो पेज की तहरीर में गांव के तीन युवकों पर मृतका को जबरन रंग लगाने की बात कही थी और कहा था कि आरोपियों को केवल डांट दिया जाए, क्योंकि आगे बच्चियों की शादी भी करनी है. वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं. वीडियो बयान में भी मां-बाप ने कार्रवाई न करने की बात कही थी, जो जीडी में भी दर्ज किया गया था. फिर भी अगर पुलिस की कोई लापरवाही है तो वह इस पर जांच कर कार्रवाई करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »