बरेली में दरिंदगी: कैफे में नाबालिग छात्रा से 7 लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर कई दिन किया ब्लैकमेल

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोपियों ने पहले छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर एक कैफे में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
बरेली गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी (Photo Representational) बरेली गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी (Photo Representational)

aajtak.in

  • बरेली ,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

यूपी के बरेली में 2 अप्रैल को एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ सात लोगों ने कैफे में गैंगरेप किया. मुख्य आरोपी असद हैदर उर्फ करन ने पहले 19 मार्च को छात्रा से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया था. इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर आरोपी चांद ने छात्रा को स्कूल जाते समय जबरन रोका और 'सैफी कैफे' ले गया. वहां कैफे मालिक सैफी, समीर, बंटी और अन्य आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश तेज कर दी है.

Advertisement

वीडियो बनाकर दी ब्लैकमेलिंग की धमकी

पुलिस उपाधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, वारदात की शुरुआत 19 मार्च को हुई थी. तब आरोपी असद छात्रा को कैफे के ऊपर बने एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया था.

छात्रा डरी हुई थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उसे दोबारा अपना शिकार बनाया. छात्रा 2 अप्रैल को जब अपनी मार्कशीट लेने स्कूल जा रही थी, तब उसे रास्ते में रोककर ब्लैकमेल किया गया.

तबीयत बिगड़ने पर खुला राज

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद छात्रा किसी तरह एक राहगीर की मदद से बदहवास हालत में घर पहुंची. डर के कारण उसने दो दिनों तक यह बात परिवार से छिपाए रखी. लेकिन जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी और रिश्तेदारों ने उसकी हालत देखी, तब छात्रा ने आपबीती सुनाई. 5 अप्रैल को पुलिस ने BNS और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया.

Advertisement

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने एफआईआर में असद हैदर, चांद, कैफे मालिक सैफी, समीर अहमद, बंटी और दो अज्ञात लोगों को नामजद किया है. थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement