UP पुलिस की परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत, दोस्त घायल

कौशांबी के सिराथू कस्बे का रहने वाला 22 साल का ऋषभ उर्फ ​​आजाद यादव शुक्रवार को दूसरी पाली की पुलिस परीक्षा देने अपने दोस्त प्रवीण के साथ बाइक से बांदा जिले गया था. शाम पांच बजे पेपर देने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. इस दौरान फतेहपुर जिले के बांदा घाट स्थित यमुना पुल पर पहुंचा, तो सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी.

Advertisement
परिजनों में मचा कोहराम. परिजनों में मचा कोहराम.

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 24 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

यूपी पुलिस की परीक्षा देकर लौट रहे कौशांबी के अभ्यर्थी को फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. दर्दनाक हादसे में अभ्यर्थी की मौत हो गई. साथ में मौजूद उसका दोस्त घायल हो गया. आसपास के ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

घटना फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बांदा घाट स्थित यमुना पुल के पास हुई. कौशांबी के सिराथू कस्बे का रहने वाला 22 साल का ऋषभ उर्फ ​​आजाद यादव शुक्रवार को दूसरी पाली की पुलिस परीक्षा देने अपने दोस्त प्रवीण के साथ बाइक से बांदा जिले गया था. शाम पांच बजे पेपर देने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे.

ये भी पढ़ें- कौशांबी में भीषण सड़क हादसा... दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पूर्व प्रधान की मौत

मृतक की फाइल फोटो.

दोस्त प्रवीण के सिर और हाथ में चोटें आई

शाम करीब साढ़े सात बजे जैसे ही वह फतेहपुर जिले के बांदा घाट स्थित यमुना पुल पर पहुंचा, तो बाइक सवार को सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी. इसमें दोनों अभ्यर्थी ऋषभ और प्रवीण घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए बहुआ सीएचसी ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया. उसके साथ गए उसके दोस्त प्रवीण के सिर और हाथ में चोटें आई हैं. 

Advertisement

मृतक के पिता की तहरीर पर FIR दर्ज

उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया. पुलिस ने ऋषभ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आज जब ऋषभ का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »