बरेली: सास-साले की हत्या करने वाला अफसर उर्फ बौरा एनकाउंटर में ढेर, भरी पंचायत में खेला था खूनी खेल

Bareilly News: बरेली में पंचायत के दौरान अपनी सास और साले की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी अफसर उर्फ बौरा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है. इज्जतनगर के सहारा ग्राउंड के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया.

Advertisement
बरेली पुलिस ने हत्यारोपी को एनकाउंटर में मार गिराया (Photo- Screengrab) बरेली पुलिस ने हत्यारोपी को एनकाउंटर में मार गिराया (Photo- Screengrab)

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली ,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST

UP News: बरेली के इज्जतनगर पुलिस ने डबल मर्डर करने वाले आरोपी अफसर उर्फ बौरा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. आरोपी ने रहेपुरा चौधरी गांव में चल रही पारिवारिक पंचायत के दौरान अपनी सास आसमा और साले आदिल की चाकू से गोदकर हत्या की थी और पत्नी साइमा को गंभीर रूप से घायल किया था. पुलिस की पांच टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही थीं. सहारा ग्राउंड के पास घेराबंदी होने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया. जवाबी कार्रवाई में लगी गोली से अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

Advertisement

पंचायत के बीच खूनी तांडव और दहशत

अफसर खान और उसकी 24 वर्षीय पत्नी साइमा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी सुलह के लिए बुलाई गई पंचायत में आरोपी पूरी तैयारी के साथ चाकू छिपाकर आया था. जैसे ही बातचीत बिगड़ी, उसने अचानक हमला बोल दिया. 

उसने अपनी 45 वर्षीय सास और 19 वर्षीय साले पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई. बीच-बचाव करने आई पत्नी पर भी उसने जानलेवा हमला किया, जिसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई 

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर गठित टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया क्योंकि आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने की फिराक में दोबारा हमला करने की योजना बना रहा था. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से एक 32 बोर की पिस्टल, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और 10 कारतूस बरामद हुए हैं. इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement