बदायूं HPCL हत्याकांड: आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू की अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

बदायूं के HPCL प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू की अवैध संपत्तियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है. पुलिस बल की मौजूदगी में उसकी बिना अनुमति बनी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया. आरोपी फिलहाल डबल मर्डर और मुठभेड़ के मामले में जेल में है.

Advertisement
बदायूं हत्याकांड के आरोपी के खिलाफ बुलडोजर एक्शन (Photo- ITG) बदायूं हत्याकांड के आरोपी के खिलाफ बुलडोजर एक्शन (Photo- ITG)

अंकुर चतुर्वेदी

  • बदायूं ,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

Uttar Pradesh News: बदायूं के सहजनी स्थित HPCL के CBG प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर एक्शन लिया गया है. जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी की सहजनी गांव के बाहर सड़क किनारे बनी अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया है. बताया जा रहा है कि ये दुकानें बिना अनुमति के बनाई गई थीं और प्रशासन की जांच में इन्हें अवैध पाया गया.

Advertisement

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, ये कार्रवाई कानून-व्यवस्था को देखते हुए की गई और अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहले से नोटिस की प्रक्रिया पूरी की गई थी. बुलडोजर एक्शन के दौरान भरी पुलिस बल मौजूद रहा. 

गौरतलब है कि आरोपी अजय प्रताप सिंह ने 12 मार्च को सहजनी स्थित HPCL प्लांट के अंदर घुसकर डिप्टी जनरल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता और एजीएम हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया था. उसके दोनों पैर में गोली लगी थी. 

बता दें कि इस मामले में पहले ही थाना मूसाझाग के थाना प्रभारी और हल्का प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है. जबकि बदायूं के तत्कालीन एसएसपी को भी हटा दिया गया है. इसके अलावा पूरे मामले की जांच के लिए SIT का गठन भी किया गया है. जांच टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है. 

Advertisement

प्रशासन का कहना है कि आरोपी से जुड़ी अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है और यदि कहीं अवैध निर्माण पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस अलर्ट है और शांति बनी हुई है.

एसडीएम का बयान 

दातागंज के एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डबल मर्डर के आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सड़क किनारे बनी करीब 12 अवैध दुकानों को पहले चिन्हित कर नोटिस दिया गया था, जिसके बाद बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया. जांच में आरोपी की एक अन्य दुकान बंजर भूमि पर बनी पाई गई, जिसे खाली कराकर सील कर दिया गया है. एसडीएम के अनुसार, इस मामले में राजस्व कानून की धारा 37 के तहत सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »