राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी! उम्र, काम, सैलरी... जानिए क्या-क्या योग्यताएं मांगी गईं

चढ़ावा चोरी के बीच अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ की तलाश कर रहा है. ट्रस्ट ने CEO पद के लिए वेकेंसी निकाली है और इसके लिए सख्त योग्यताएं भी रखी हैं. ट्रस्ट के CEO पद के लिए आवेदन के बाद बाकायदा इंटरव्यू लिया जाएगा और फिर किसी एक का चुनाव किया जाएगा.

Advertisement
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए सर्च कमिटी बनाई गई है. (Photo: ITG) राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए सर्च कमिटी बनाई गई है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के लिए CEO नियुक्ति की वेकेंसी निकाली है. ट्रस्ट ने इस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है, जो मंदिर के दैनिक कामकाज और वित्तीय प्रबंधन की देखरेख कर सके.

ट्रस्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीईओ पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख शनिवार, 18 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे तक तय की गई है.

Advertisement

राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के इच्छुक उम्मीदवार ईमेल (searchcommittee.srjbt@gmail.com) के जरिए अपना आवेदन भेज सकते हैं. इस पद के लिए पात्रता और योग्यता की शर्तें काफी सख्त रखी गई हैं. राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ सीधे जनरल सेक्रेटरी को रिपोर्ट करेंगे. आवेदक की सैलरी और सुविधाएं बातचीत के बाद तय की जाएंगी.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र (न्यास) श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए योग्य जनों से आवेदन आमंत्रित करता है

आवेदन की अंतिम तिथि: शनिवार १८ जुलाई २०२६; सायं ४ बजे

Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra (Trust) invites applications from eligible… pic.twitter.com/PHa0MbT5kY

— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) July 13, 2026

ट्रस्ट का CEO बनने के लिए जरूरी योग्यताएं

  • उम्र और अनुभव: राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के लिए उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए. इसके साथ ही उसे किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, संस्थान, सरकारी विभाग या कंपनी में प्रबंधकीय जिम्मेदारियों का कम से कम 20 साल का अनुभव जरूर होना चाहिए.
  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम बैचलर्स डिग्री होना जरूरी है.
  • धार्मिक निष्ठा: पद के लिए आवेदन करने वाले का 'सनातनी हिंदू' होना अनिवार्य है और वो सक्रिय रूप से पूजा-पाठ करता हो. 'वैष्णव परंपरा' से ताल्लुक रखने वाले राम भक्तों को सिलेक्शन में तरजीह दी जाएगी.
  • भाषा का ज्ञान: उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना चाहिए. किसी मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम करने का अनुभव रखने वाले रिटायर्ड अधिकारियों को खास तरजीह दी जाएगी.
(Photo- ITGD)

CEO सिलेक्शन के लिए बनाई गई कमेटी

Advertisement

ट्रस्ट ने चंदा चोरी मामले की बैठक के बाद ही सीईओ की नियुक्ति का फैसला किया था. इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए तीन सदस्यीय विशेष 'सर्च कमेटी' बनाई गई है. इस सर्च पैनल में रिटायर्ड जस्टिस प्रदीप कोहली, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकान्त चतुर्वेदी और श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट (शिरडी) के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हावड़े शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार को भेजा नोटिस

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि ये सर्च पैनल सभी आवेदकों की बारीकी से जांच करेगा और योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगा. इसके बाद कमेटी अंतिम चयन के लिए ट्रस्ट के सामने तीन सबसे बेहतरीन उम्मीदवारों के नाम रखेगी, जिनमें से एक को सीईओ चुना जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »