'मोदी-योगी बताएं क्या कार्रवाई कर रहे हैं...', सतीश महाना के राष्ट्रगान बीच में छोड़ने पर अखिलेश का हमला

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का उन्नाव में गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाने का वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा?

Advertisement
सतीश महाना के वीडियो को लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर हमला बोला है. (Photo: ITG) सतीश महाना के वीडियो को लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर हमला बोला है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो सामने आया था. जिसके बाद से देश और प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. क्योंकि जो वीडियो सामने आया है, उसमें विधानसभा अध्यक्ष को राष्ट्रगान बीच में छोड़कर जाते हुए देखा जा रहा है. इस पूरे मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सवाल उठाया और बीजेपी व मुख्यमंत्री योगी को घेरा है. 

Advertisement

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि ये उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का राष्ट्रगान के प्रति अनादर देखिए. मोदी-योगी बताएं क्या कार्रवाई कर रहे हैं, अपने विधानसभा अध्यक्ष पर... आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रगान को बीच में छोड़कर जाने का वीडियो उन्नाव में गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान का था. हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक बीजेपी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. 

कांग्रेस ने भी बोला था हमला
वीडियो पर कांग्रेस ने भी हमला बोला था. आईएनसी, उत्तर प्रदेश के एक्स से किए गए पोस्ट में लिखा गया कि जो दूसरों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाते हैं, वे खुद राष्ट्रगान का सम्मान नहीं कर सकते? यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना उन्नाव में गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान बज रहे राष्ट्रगान को बीच में ही छोड़कर चले गए. क्या संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के पास 52 सेकेंड रुकने का भी समय नहीं है? देख लीजिए... यही भाजपा लॉबी का असली चेहरा और राष्ट्रभक्ति है!

Advertisement

आपको बता दें कि इस वक्त राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर घमासान मचा हुआ है. एक तरफ जहां कांग्रेस इस गीत के दो छंद गाने पर ही अड़ी हुई है. वहीं बीजेपी ने इसे तुष्टिकरण से जोड़कर कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत के टुकड़े करने का आरोप लगाया है. पूरा मामला स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ऑफिस में झंडोत्तोलन के दौरान पूरा वंदे मातरम् गीत बजने पर शुरू हुआ. जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने इस गीत के दो पैराग्राफ के बाद भी इसे गाते रहने पर आपत्ति जताई.

सतीश महाना के वीडियो से विपक्ष को मिला मौका
बीजेपी के नेताओं ने इस घटना को राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया. खरगे और सोनिया गांधी की तरफ से गीत को रोकने का इशारा करने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद ही विवाद गहराता चला गया. बीजेपी ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस को इस गीत से नफरत है और वो हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है. फिलहाल उत्तर प्रदेश में सतीश महाना वीडियो से विपक्ष को योगी सरकार और केंद्र सरकार को घेरने का मौका मिल गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »