लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार और डबल डेकर बस में टक्कर, 6 की मौत, रॉन्ग साइड से आ रही थी कार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. जहां एक डबल डेकर बस और कार की भिड़ंत हो गई. जिससे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए. घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है

Advertisement
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 04 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार की मध्य रात एक बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई. जिससे 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 45 लोग घायल हो गए. टक्कर इतनी तेज थी कि कार एक्सप्रेसवे से नीचे जाकर गिर गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है. जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement

टक्कर के बाद एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर गिरी कार

एक्सीडेंट के संबंध में जानकारी देते हुए इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि शनिवार की रात एक डबल डेकर बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई. जिसके बाद कार एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर गिर गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 45 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

यह भी पढ़ें: पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट: नाबालिग आरोपी के दादा से क्राइम ब्रांच की पूछताछ, छोटा राजन से निकला है कनेक्शन

रॉन्ग साइड से आ रही थी कार

एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि मृतकों में तीन लोग बस और 3 कार सवार थे. बस लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी. इसी दौरान दूसरी तरफ से जाइलो कार रॉन्ग साइड से लखनऊ की ओर आ रही थी और दोनों की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी की बस और कार में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई.  फिलहाल मामले में FIR दर्ज कर कर ली गई है. आपको बता दें कि आए दिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा होते रहता है. बीते दिनों भी एक कार और बस की भिड़ंत हो गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement