आगरा: पहले ऑटो चालक को शराब पिलाई, फिर नशे में कुकर्म की कोशिश, विरोध पर तालाब में धक्का देकर मार डाला

आगरा के सैया क्षेत्र में ऑटो चालक की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. शराब के नशे में धुत दो युवकों ने कुकर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर चालक की बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
आगरा के ऑटो ड्राइवर हत्याकांड का खुलासा (Photo- Screengrab) आगरा के ऑटो ड्राइवर हत्याकांड का खुलासा (Photo- Screengrab)

अरविंद शर्मा

  • आगरा ,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में ऑटो चालक की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. थाना सैया क्षेत्र में तालाब से मिले शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है. 

क्या है पूरा मामला?

डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार के मुताबिक, 17 फरवरी को थाना सैया में एक तहरीर प्राप्त हुई थी. तहरीर धौलपुर निवासी एक व्यक्ति ने दी थी, जिसमें बताया गया कि उसका भाई सैया क्षेत्र में ऑटो चलाकर जीवन यापन करता था और पिछले तीन दिनों से लापता है. 

Advertisement

इसी बीच थाना सैया इलाके के एक तालाब में एक अज्ञात शव मिला था.  परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और आशंका जताई कि अज्ञात लोगों द्वारा उसकी हत्या की गई है. जिसके बाद जांच शुरू हुई.

चार टीमों का गठन, जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी सैया के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की- सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, कॉल डिटेल्स निकाली गईं और स्थानीय स्तर पर पूछताछ की गई. जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों के नाम सामने आए. पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

शराब पिलाकर कुकर्म की कोशिश, विरोध पर हत्या

डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों- विष्णु और अमित ने अपना जुर्म कबूल किया है. बताया गया कि 14 फरवरी की शाम दोनों युवकों ने ऑटो चालक को हायर किया था. रास्ते में दोनों ने शराब पी और ऑटो चालक को भी शराब पिलाई. इसके बाद आरोपियों ने चालक के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया. जब चालक ने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई. मारपीट के बाद दोनों आरोपियों ने उसे तालाब में धक्का दे दिया. पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई.

Advertisement

एक आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपियों में से एक का आपराधिक इतिहास भी है. वर्ष 2020 में वह मारपीट के मामले में जेल जा चुका है. दोनों आरोपी सैया क्षेत्र के ही रहने वाले हैं.
फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. वहीं, इस वारदात ने एक बार फिर अकेले काम करने वाले चालकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »