'जिसे जेल भिजवाया, उसी को दिल दे बैठी', 8 साल छोटे लड़के से महिला ने की शादी!

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वह अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने बताया कि कैसे अपने से 8 साल छोटे लड़के के लिए पति को तलाक दे दिया. और उस लड़के से शादी कर ली. अब कपल का एक बच्चा भी होने वाला है.

Advertisement
एज गैप रिलेशनशिप की वजह से भी निशाने पर रही महिला (Credit- @marisamariexo/TikTok) एज गैप रिलेशनशिप की वजह से भी निशाने पर रही महिला (Credit- @marisamariexo/TikTok)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो जारी कर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जिस लड़के को उन्होंने एक साल की जेल की सजा करवाई उसी को दिल दे बैठीं. शादीशुदा होने के बावजूद करीब 8 साल छोटे लड़के से वह प्यार करने लगीं. इसके बाद उन्होंने पति को तलाक दिया और लड़के से शादी कर ली.

मारिसा ने एक वीडियो शेयर कर अपनी लव स्टोरी बताई है. उन्होंने एक टिकटॉक वीडियो में पार्टनर के जेल से बाहर आने और प्यार होने के बारे में बताया है. सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने लिखा- स्टोरी सुननी है?

Advertisement

मारिसा ने कहा- मैं मौजूदा पति से पहली बार जेल में मिली थी. मैं उनकी केस वर्कर के तौर पर काम कर रही थी. वह 17 साल का था. मैंने उसे करीब एक साल की जेल करवा दी थी. वह बाहर आया और इसके बाद बाकी जो भी हुआ वह इतिहास है. पांच साल बाद हम दोनों पति-पत्नी हैं और खुश हैं.

मारिसा ने बताया कि जेल से निकलने के बाद वह (मौजूदा पति) अपने घर चले गए. लेकिन वे दोनों टच में रहे और धीरे-धीरे दोनों के बीच फीलिंग्स डेवलप होने लगी. मारिसा तब शादीशुदा थीं. मारिसा ने कहा- हम दोनों को प्यार हो गया. मैंने पति को तलाक दिया. घर बेच दिया और एक नई जिंदगी की शुरुआत की.

मारिसा ने बताया कि अब वह एक सैलून में काम करती हैं. और कपल के पहले बच्चे का जल्द ही जन्म होने वाला है. उन्होंने कहा कि दिसंबर की शुरुआत में ही वह मां बन जाएंगी. उन्होंने बताया- मेरा जन्मदिन 9 दिसंबर को है और मेरे बच्चे का जन्म भी इसी के आसपास होगा.

Advertisement

इसके पहले उम्र में अंतर के बावजूद रिलेशनशिप शुरू करने की वजह से वह लोगों के निशाने पर थीं. एक वीडियो में वह लोगों के कमेंट्स पढ़ती दिखी थीं. एक शख्स ने लिखा- अगर तुम 8 साल छोटे लड़के को डेट कर रहे हो तो तुम बीमार हो. लेकिन वह लोगों के कमेंट से परेशान नहीं दिखीं. मारिसा ने जवाब में कहा- जब तक तुम खुद ऐसा ट्राय नहीं करते इसके बारे में मत बोलो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »