महिला फ्री में घर लाई सेकंड हैंड सोफा, अंदर से निकले 28 लाख रुपये!

ऑनलाइन मंगवाए सेकेंड हैंड सोफे की जांच के दौरान कुशन से महिला को 28 लाख रुपए मिल गए. जिसके बाद उन्होंने सोफे के पुराने मालिक को फोन कर इसके बारे में बता दिया.

Advertisement
महिला को फ्री में मिला था सोफा (प्रतीकात्मक तस्वीर/AFP) महिला को फ्री में मिला था सोफा (प्रतीकात्मक तस्वीर/AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2022,
  • अपडेटेड 2:29 PM IST
  • सोफे के कुशन में थे पैसे
  • महिला को फ्री में मिला था सोफा

महिला ने ऑनलाइन एक सेकंड हैंड सोफा मंगवाया. लेकिन घर पहुंचने के बाद सामान की जांच के दौरान हैरान करने वाला वाकया हुआ. दरअसल, सोफा के एक कुशन से उन्हें करीब 28 लाख रुपए मिल गए. 

मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है. विक्की उमोडु नाम की एक महिला अपने नए घर के लिए ऑनलाइन फर्नीचर ढूंढ रही थी. एक वेबसाइट पर उन्हें दो सोफा और एक मैचिंग चेयर दिखा. वेबसाइट पर यह फ्री में अवेलेबल था.

Advertisement

उमोडु ने कहा- मुझे लगा है कि यह फेक होगा, लेकिन मैंने कॉल करने का फैसला किया. फ्री में फर्नीचर दे रहे फैमिली ने बताया कि हाल ही में उनके एक करीबी की मौत हो गई है. इसलिए हम प्रॉपर्टी की सभी चीजों को हटा रहे हैं.

उमोडु ने आगे कहा- मैं हाल ही में नए घर में शिफ्ट हुई हूं, और यहां कई सामान नहीं हैं. मैं बहुत एक्साइटेड थी, इसलिए मैंने उस सोफा को ले लिया. सोफा जब घर पहुंचा तो वह उसकी जांच करने लगीं. इसी दौरान कुशन में कुछ मिला.

उमोडु ने इसके बारे में बताते हुए कहा- मुझे लगा वह एक हीट पैड है. फिर उन्होंने कुशन का चेन खोला तो वह हैरान रह गई. उसमें कई एनवेलप थे. जिसमें कैश में हजारों डॉलर भरे हुए थे. फैमिली ने बताया कि उसमें करीब 28 लाख रुपए थे.

Advertisement

उमोडु ने कहा कि पैसे मिलने के बाद मैंने तुरंत उस फैमिली को कॉल किया, जिन्होंने हमें फर्नीचर दिया था और उन्हें पैसे लौटा दिए. उमोडु ने आगे कहा- भगवान मुझ पर और मेरे बच्चों पर बहुत महरबान रहे हैं, वह सब जिंदा हैं और अच्छे हैं. मेरे तीन खूबसूरत ग्रैंडचिल्ड्रन भी हैं, तो अब मैं भगवान से और क्या मांगूं?

फर्नीचर देने वाली फैमिली को इस बात की जानकारी नहीं है कि मृत शख्स ने सोफे में इतनी बड़ी रकम क्यों छुपा रखी थी. पैसे वापस मिलने के बाद उस परिवार ने उमोडु को धन्यवाद देने के लिए करीब 2 लाख रुपए दे दिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »