महिला ने 25 साल से नहीं कटवाए नाखून, लंबाई इतनी बढ़ गई कि मैनिक्योर में लगते हैं 5 घंटे

अमेरिका की रहने वाली डायना आर्मस्‍ट्रॉन्‍ग (Diana Armstrong) के नाखूनों की लंबाई 42 फीट 10 इंच है. उनका नाम 'गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड' में दर्ज हुआ है. 61 साल की डायना ने अपने नाखून 25 साल से नहीं कटवाए थे. दरअसल, नाखून न कटवाने के पीछे की वजह बेहद इमोशनल है. उन्‍होंने हाल में अपने परिजनों को इसके पीछे की कहानी बताई.

Advertisement
डायना आर्मस्‍ट्रॉन्‍ग ने 25 सालों से दोनों हाथों के नाखून नहीं कटवाए हैं (Credits: Kevin Scott Ramos/Guinness World Records) डायना आर्मस्‍ट्रॉन्‍ग ने 25 सालों से दोनों हाथों के नाखून नहीं कटवाए हैं (Credits: Kevin Scott Ramos/Guinness World Records)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 07 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST
  • अमेरिका की रहने वाली है महिला
  • 42 फीट 10 इंच है नाखूनों की लंबाई
  • महिला ने बनाया गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

डायना आर्मस्‍ट्रॉन्‍ग (Diana Armstrong) के नाम एक अनूठा गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. डायना के दोनों हाथों के नाखूनों की लंबाई 42 फीट 10 इंच है. इस तरह वो दोनों हाथों में सबसे लंबे नाखून रखने वाली महिला बन गई हैं. उनके नाखूनों की लंबाई एक 'डबल डेकर बस' से भी ज्‍यादा है. डायना मिनियापोलिस, मिनेसोटा (अमेरिका) की रहने वाली हैं. आखिर नाखून लंबे क्‍यों किए, इसके पीछे की कहानी भी उन्‍होंने बताई.    

Advertisement

63 साल की डायना ने 25 सालों से अपने नाखूनों को नहीं कटवाया था. लंबे नाखूनों के साथ वो अपनी जिंदगी नॉर्मली जी रही थीं. हालांकि, नाखूनों के शौक की वजह से उन्‍हें कई चीजों की कुर्बानी भी देनी पड़ी. वो ड्राइविंग नहीं कर पाती थीं, क्‍योंकि हाथ बाहर निकालना पड़ता था. डायना सलून भी नहीं जा पाती थीं. 

डायना ने अपने इस शौक के बारे में कहा कि जब वह छोटी थीं तब भी वो लंबे नाखून ही रखती थीं. बकौल डायना-मेरे बच्‍चों को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी कि मैं नाखूनों को क्‍यों बढ़ा रही हूं. मैंने इस बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया था. यह बात केवल मेरे तक सीमित थी, लेकिन एक दिन मैंने इसके पीछे की वजह बता दी.' 

Advertisement

बेटी की मौत के बाद बदल गया दिल

डायना ने बताया कि उनकी बेटी लथिशा हर वीकेंड पर उनके नाखूनों का मैनिक्‍योर करती थीं. 1997 में अस्‍थमा अटैक से 16 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई. अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले लथिशा ने डायना के नाखून साफ किए थे. लथिशा की मौत के बाद ही डायना ने नाखून काटना बंद कर दिया. 

डायना ने अपनी बेटी की याद में 25 साल से नाखून नहीं काटे हैं और अब उनका नाम Guinness World Record में दर्ज है. डायना के दोनों हाथों के नाखूनों की लंबाई करीब 42 फीट हो गई है, जो कि एक सामान्य बस जितनी लंबे हैं. 

वैसे, अब उनके नाखून मैनिक्‍योर करने वाले लोग छूने से मना कर देते हैं, ऐसे में उनके पोता-पोती इस काम में मदद करते हैं. मैनिक्‍योर करने में उन्‍हें 5 घंटे लग जाते हैं. डायना से पहले रिकॉर्ड होल्‍डर के नाखूनों की लंबाई 18 फीट 9.7 इंच थी. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »