स्कूल जाने के लिए रोज पार करते हैं उफनती नदी, बच्चों का VIDEO देख भड़के लोग

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें स्कूली बच्चे बेतवा नदी के स्टॉप डैम को पैदल पार कर स्कूल जाते दिख रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने साइकिल देने और अस्थायी पुल बनाने का भरोसा दिया है.

Advertisement
VIDEO वायरल होने के बाद जागा प्रशासन (Photo:Reddit/@CriticalThinkingIndia) VIDEO वायरल होने के बाद जागा प्रशासन (Photo:Reddit/@CriticalThinkingIndia)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST

पढ़ाई के लिए बच्चे क्या-क्या नहीं करते. कोई कई किलोमीटर पैदल चलता है, तो कोई पहाड़ और जंगल पार कर स्कूल पहुंचता है. लेकिन मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. यहां स्कूली बच्चे हर दिन तेज बहाव वाली बेतवा नदी को पैदल पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई बच्चे नदी के बीच बने संकरे स्टॉप डैम पर संतुलन बनाकर चलते दिखाई देते हैं. एक तरफ तेज बहाव वाला पानी और दूसरी तरफ स्कूल पहुंचने की मजबूरी. जरा-सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है.

आखिर बच्चे ऐसा जोखिम क्यों उठा रहे हैं?

जिला प्रशासन के मुताबिक, यह वीडियो विदिशा जिले के पालोह गांव का है. वीडियो में दिख रहे बच्चे करुआ गांव के रहने वाले हैं और पालोह के हाई स्कूल में पढ़ते हैं.अगर ये बच्चे सड़क वाले रास्ते से स्कूल जाएं, तो उन्हें रोज करीब 8 से 10 किलोमीटर ज्यादा सफर करना पड़ता है. इसी वजह से वे रोज स्टॉप डैम पार कर स्कूल पहुंचते हैं.

देखें वीडियो

पिछले 4-5 साल से यही है रास्ता

बच्चों का कहना है कि वे पिछले चार से पांच साल से इसी रास्ते से स्कूल जा रहे हैं. उनका कहना है कि यही सबसे छोटा और आसान रास्ता है. दूसरा विकल्प इतना लंबा है कि रोज उसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है.

Advertisement

VIDEO वायरल होने के बाद जागा प्रशासन

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया. विदिशा के एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित रास्ते से स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि नदी पर अस्थायी पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है. साथ ही प्रभावित गांवों के पास नया स्कूल खोलने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार न करनी पड़े.

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से सवाल पूछने शुरू कर दिए. कई यूजर्स ने कहा कि अगर बच्चे इतने सालों से इसी तरह स्कूल जा रहे थे, तो कार्रवाई पहले क्यों नहीं हुई? क्या प्रशासन वीडियो वायरल होने का इंतजार कर रहा था? फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि बच्चों को जल्द सुरक्षित रास्ता मिलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »