16 साल की उम्र में लड़की ने प्रेमी से की सगाई, Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर 17 साल की एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. वह पेशे से रियल एस्टेट इन्वेस्टर और आंत्रप्रेन्योर हैं. उन्होंने वीडियो में बताया कि उन्होंने 16 साल की उम्र में ही सगाई क्यों कर ली है? खास बात यह है कि लड़की ने अपने बिजनेस पार्टनर के साथ सगाई की है.

Advertisement
10 लाख बार देखा गया है लड़की का वीडियो (Credit- TikTok/avayuergens) 10 लाख बार देखा गया है लड़की का वीडियो (Credit- TikTok/avayuergens)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

ऐसा माना जाता है कि 18 साल की उम्र से पहले इंसान मैच्योर नहीं होता है. नियमों को भी ऐसे ही बनाया गया है कि शादी का फैसला हो या वोटिंग का अधिकार या दूसरे जरूरी फैसले इंसान 18 साल के बाद ही ले. लेकिन एक रियल एस्टेट इन्वेस्टर और आंत्रप्रेन्योर ने 16 साल की उम्र में ही सगाई कर ली. अब वीडियो जारी कर उन्होंने इस फैसले के पीछे के कारण बताए हैं.

Advertisement

अमेरिकी रियल एस्टेट इन्वेस्टर और आंत्रप्रेन्योर एवा यूर्जेन्स ने बॉयफ्रेंड बेन ओटो से 16 साल की उम्र में ही सगाई कर ली थी. तब वह दोनों एक साल से रिलेशनशिप में थे. अब 17 साल की एवा ने टिक-टॉक और यूट्यूब पर वीडियो जारी कर के इस फैसले के पीछे का कारण बताया है.

एवा के फैसले पर कई लोगों ने सवाल भी उठाया. एवा के टिकटॉक वीडियो को करीब 10 लाख बार देखा गया. 

एवा ने बताया कि कैसे वह और बेन ने मिलकर 15 साल की उम्र में ही एक बिजनेस खड़ा कर दिया था. एवा ने कहा- बेन ना सिर्फ मेरा बेस्ट फ्रेंड और लवर है बल्कि वह मेरा बिजनेस पार्टनर भी है. हम हाईस्कूल के दिनों से ही साथ में लाखों की कमाई कर रहे थे और प्रोपर्टीज खरीद रहे थे.

Advertisement

- हमने सगाई इसलिए की क्योंकि ना सिर्फ हम दोनों अच्छे बिजनेस पार्टनर्स हैं बल्कि कपल के तौर पर भी हम बहुत कंपैटिबल हैं. उम्र बस एक नंबर है और आप अपने जीवन में कभी भी, कुछ भी कर सकते हैं.

सगाई के ऐलान और इसके कारण बताने के बावजूद एवा को अलग-अलग तरह के रिएक्शन्स मिले हैं. उन्होंने कहा- मैं यह वीडियो पोस्ट करने से हिचक रही थी, क्योंकि मुझे पता था कि यह कुछ लोगों को पसंद नहीं आएगा. आपकी पसंद को कई लोग नापसंद करते होंगे. इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

एवा ने कहा- करीबी लोग मेरे इस फैसले से बिल्कुल भी सरप्राइजड नहीं थे. उन लोगों के लिए यह एक्सपेक्टेड था. अगर ना भी हो तो वे लोग मेरे लिए खुश थे.

कपल ने बताया कि अगले साल गर्मियों में वे लोग ऑफिशियली शादी कर लेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »