'सरपंच चुनाव भी जीतूंगी...' राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले रील्स की भरमार, वायरल हो रहे ये वीडियो

राजस्थान में पंचायत चुनाव के कई वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा प्रत्याशियों के अजीबोगरीब वादे, रील्स और एआई पोस्टर की हो रही है.

Advertisement
राजस्थान के सरपंच चुनाव को कंटेंट क्रिएटर्स काफी रील्स बना रहे हैं. (Photo: Insta/ayeshu) राजस्थान के सरपंच चुनाव को कंटेंट क्रिएटर्स काफी रील्स बना रहे हैं. (Photo: Insta/ayeshu)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

राजस्थान में पंचायत चुनाव का रंग इस बार कुछ अलग है. पहले चुनाव लड़ने की इच्छा होती थी तो गांव में लोगों से मिलना पड़ता था, चौपाल पर बैठना पड़ता था और अपनी दावेदारी पेश करनी होती थी. अब एआई ने ये काम आसान कर दिया है. अपनी फोटो उठाइए, एआई से नेता वाला लुक दीजिए और पोस्टर तैयार. कहीं सफेद कुर्ते में हाथ जोड़कर खड़े उम्मीदवार हैं तो कहीं पीछे समर्थकों की भीड़. सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्टर की भरमार है, जिनमें लोग सरपंच का चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे हैं.

Advertisement

गांवों में चुनावी चर्चा के बीच तीन चीजें सबसे ज्यादा नजर आ रही हैं. AI से बने चुनावी पोस्टर, सरपंच के अधिकारों से बाहर के अजीबोगरीब वादे और सोशल मीडिया पर वायरल होती चुनावी रील्स. हालात ऐसे हैं कि पोस्टर में हर कोई सरपंच है, वादों में सरपंच नहीं, मंत्री नजर आ रहा है और रील्स के जरिए हर कोई सरपंच चुनाव के नाम पर व्यूज लूटने में लगा है.

सोशल मीडिया पर सरपंच चुनाव से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक सरपंच प्रत्याशी ने कुंवारों की शादी करवाने तक का ऐलान कर दिया था. इसके साथ ही दूसरे गांवों में दुल्हन तलाशने और जरूरत पड़ने पर बारात के लिए ट्रेन लगवाने तक की बात कही गई. हालांकि, बाद में इसे कॉमेडी कंटेंट बताया गया. अब गांव के प्रत्याशी गांव तक मेट्रो लाने की भी बात कह चुके हैं और ट्रेन का स्टॉप करवाने  का वादा भी काफी आम हो रहा है.

Advertisement

वहीं, एक अन्य प्रत्याशी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मैं काम न करूं तो मेरे घर के बाहर धरना दे देना. कुछ लोग तो दावा कर रहे हैं कि अगर वे जीत गए तो गांव को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

एक तरफ चुनाव लड़ रहे लोग इस तरह के वादे कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ गांवों में ऐसे लोगों की संख्या भी बढ़ती दिख रही है, जिन्हें चुनाव नहीं लड़ना, लेकिन एआई से सरपंच प्रत्याशी वाले पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इन पोस्टरों की भरमार है, जिनमें लोग खुद को सरपंच प्रत्याशी के रूप में पेश कर रहे हैं.

इसके अलावा सोशल मीडिया पर रील्स की बाढ़ है. लोग सरपंच चुनाव पर मजाकिया वीडियो शेयर कर रहे हैं. इन वीडियो में भी दिखाया जा रहा है कि राजस्थान के गांवों में सरपंच प्रत्याशियों की बाढ़ आ गई है और अब एक ही घर में कई लोग चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. कुल मिलाकर, पंचायत चुनाव के इस माहौल में पोस्टर से लेकर वादों और रील्स तक, हर जगह चुनावी रंग चढ़ा है. ऐसा लग रहा है कि चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »