बंदरों ने 80 पिल्लों को मार दिया! सोशल मीडिया पर Monkey Vs Dog हुआ ट्रेंड

महाराष्ट्र के बीड में बंदरों और कुत्तों के बीच चल रहे 'गैंगवार' के बाद से ट्विटर पर #monkeyVsDog काफी ट्रेंड कर रहा है. लोग इन पर फनी मीम्स बना रहे हैं, जिनमें से कुछ मीम्स को हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

Advertisement
Photo- Twitter/@ashutosh_sri8 Photo- Twitter/@ashutosh_sri8

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST
  • महाराष्ट्र में बंदरों और कुत्तों के बीच 'गैंगवार'
  • ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #MonkeyVsDog
  • लोग बंदरों और कुत्तों पर बना रहे फनी मीम्स

ट्विटर पर बंदरों और कुत्तों के 'गैंगवार' को लेकर #monkeyVsDog काफी ट्रेंड कर रहा है. दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र के बीड से बंदरों और कुत्तों के बीच 'गैंगवार' की खबर सामने आई थी जिसमें अब तक 70-80 कुत्तों की मौत हो चुकी है.

गांव वालों का कहना है कि कुत्ते ने बंदर के बच्चों को मार दिया था. तभी से इनके बीच लड़ाई शुरू हुई. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन माह में बंदरों ने कई कुत्ते के बच्चों को मार दिया है. कुत्तों और बंदरों के बीच हुए झगड़े से पूरे गांव में दहशत है.

Advertisement

बंदर और कुत्तों के बीच हो रहे इस गैंगवार के बाद से पूरे ट्विटर पर लोग काफी फनी मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं. तो कई लोग इस पर मजाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ऐसे ही कुछ मजेदार वायरल मीम्स हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

Advertisement


महाराष्ट्र के बीड में कुत्तों और बंदरों के 'गैंगवार' से गांव वाले इतने परेशान हो गए हैं कि उन्होंने इस समस्या के निदान के लिए वन विभाग से मदद मांगी है. क्योंकि कई बार बंदर राह चलते लोगों पर भी हमला कर दे रहे हैं.

वहीं, वन विभाग ने कहा है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद से ही उनकी टीम एक्शन में आ गई है. पिल्लों की हत्या में शामिल दो बंदरों को पकड़ लिया गया है और उन्हें जंगल मं छोड़ दिया गया है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »