JEE Main टॉपर जश्न का Video viral, लोग बोले- फीलिंग मर चुकी है

JEE Main 2026 के टॉपर्स का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें 100 पर्सेंटाइल लाने वाले छात्र रिजल्ट की खुशी में डांस करते नजर आए. जहां कई लोगों ने उनकी सफलता की सराहना की, वहीं कुछ ने प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और छात्रों की मानसिक स्थिति पर चिंता जताई। 

Advertisement
पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. ( Photo: Instagram/@youngs.society) पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. ( Photo: Instagram/@youngs.society)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

JEE Main 2026 Session 1 के रिजस्ट आने के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे देश में चर्चा छेड़ दी है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि Arnav Gautam, जिन्होंने JEE Main 2026 Session 1 में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, अपने माता-पिता के साथ रिजल्ट की खुशी में डांस करते नजर आ रहे हैं. यह खुशी का पल था, लेकिन इस वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया कि बड़ी सफलता के पीछे कितनी मेहनत और मानसिक दबाव छिपा होता है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिजल्ट के बाद उनके पेरेंट्स जमकर डांस कर रहे हैं. यह पोस्ट वायरल हो रहा है, लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. 

Advertisement

कड़ी पढ़ाई और तनाव के बाद जश्न मनाता दिखा टॉपर
वीडियो में छात्र लंबे समय की कड़ी पढ़ाई और तनाव के बाद जश्न मनाते दिख रहे हैं. छात्र सालों तक लगातार पढ़ाई, कोचिंग और प्रतियोगिता के दबाव में रहते हैं, खासकर Kota जैसे शहरों में, जहां देशभर से बच्चे इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने आते हैं. कई लोगों ने छात्रों की मेहनत और सफलता की तारीफ की, लेकिन कुछ लोगों ने कहा कि इतनी बड़ी सफलता की कीमत बहुत भारी होती है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि उन्हें डांस करते देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई पंछी सालों बाद पिंजरे से आज़ाद हुआ हो- इसमें खुशी भी है और दर्द भी.

जीत के वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
जो एक साधारण जीत का जश्न था, वह अब एक बड़ी बहस बन गया है. इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर किया कि हर 100 पर्सेंटाइल के पीछे सिर्फ सफलता नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, अनुशासन, तनाव और भावनात्मक दबाव की कहानी भी होती है. इस वीडियो में दिखने वाले छात्र का नाम Kabeer Chhillar है. कबीर ने JEE Main 2026 (Session 1) में पूरे 300 में से 300 अंक हासिल किए. वीडियो में उनके गले में फूलों की माला है और शिक्षक और दूसरे छात्र उन्हें बधाई देते हुए जश्न मना रहे हैं. यह उनकी बड़ी सफलता का खुशी भरा पल था.

Advertisement

वीडियो पर लोग जमकर कर रहे कमेंट
हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं. एक यूजर ने भावुक और व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए लिखा- “भाई JEE Main इसलिए पास किया ताकि अच्छी जिंदगी जी सके. एक यूजर ने थोड़ा व्यंग्यात्मक और भावुक कमेंट करते हुए लिखा-"भाई JEE Main इसलिए पास किया ताकि अच्छी जिंदगी जी सके, लेकिन लगता है अंदर से पूरी तरह टूट चुका है. इस कमेंट का मतलब यह था कि भारत में बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान छात्रों को बहुत ज्यादा दबाव, तनाव और थकान का सामना करना पड़ता है, जो उनकी मानसिक स्थिति को भी प्रभावित कर सकता है.

लोग बोले-' AI में भी भावनाएं होती हैं'
_ig_shivam_yadav ने लिखा- अरे यार वो इंट्रोवर्ट है और साथ ही उसमें डांस करना नहीं आता बीएसएस बाकी पढाई ने कभी मोका ही नहीं मिला वो अतिरिक्त सह-कुलर गतिविधियों में भाग ले सकता है. एक यूजर ने लिखा- आज के जीवन में वह सबसे ज्यादा आनंद तभी उठाएगा जब उसके पास न केवल डांस करने का अवसर होगा, बल्कि उसका भविष्य और वेतन भी उसके लिए डांस करेंगे. शंभु नाम के यूजर ने लिखा- वो मरा नहीं है... लेकिन दूसरों के सामने नाचने में उसे बहुत शर्म आती है, क्योंकि उसे डर रहता है कि लोग उसके नाच पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे!!

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल होल रहा है. वीडियो में छात्र एक साथ डांस करते नजर आते हैं, लेकिन कई यूजर्स ने उनके डांस को अजीब या सख्त बताया. लोगों ने “never touched grass moment” और “Dance Indian Institutes of Technology Dance” जैसे कमेंट करके मजाक उड़ाया. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि लगातार पढ़ाई और प्रतियोगिता की दौड़ में रहने की वजह से ये छात्र जिंदगी के दूसरे अनुभवों से दूर रह गए हैं, इसलिए वे “जिंदगी से कटे हुए” या थके हुए लगते हैं.

इसलिए उसे हल्के में मत लो, उसने कुछ अच्छा हासिल किया है!! जब तक आपने किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग नहीं लिया है, तब तक आप उसका मज़ाक उड़ा सकते हैं...मयंक नाम के यूजर ने लिखा-भाई सोच रहा है कि यह तो बस शुरुआत है, इतनी जल्दी जश्न क्यों मनाना? रवि ने लिखा-भावनाएं मर चुकी हैं, बस एक मानव कंप्यूटर है.  पार्थ ने लिखा-आज तो AI में भी भावनाएं होती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement