टेबल पर रखा गिलास खुद गिर जाता है... फिर चर्चा में आया ये भूत वाला पब!

ईस्ट इंग्लैंड के नॉरफॉक स्थित किंग्स लिन में एक पब है. इस पब से कई अजीबोगरीब रहस्यमय कहानियां जुड़ी है. इसका इतिहास करीब 600 साल पुराना है. क्योंकि, यह जिस इमारत में है, उसका निर्माण 1400 ई में हुआ था. यह एक भूतिया पब के रूप में मशहूर है.

Advertisement
1400 ई में बने इस पब से जुड़ी है कई रहस्यमय कहानियां (Photo - Getty) 1400 ई में बने इस पब से जुड़ी है कई रहस्यमय कहानियां (Photo - Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

हाल ही में इस पब में एक मेज से बीयर का गिलास एक खुद ब खुद खिसकर गिरकर  फर्श पर बिखर गया था. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और एक बार फिर से इस पब से जुड़े रहस्य की चर्चा शुरू हो गई.  वीडियो में दिखाया गया है कि ग्राहक गिलास को नीचे रखता है और फिर वहां से चला जाता है. इसके बाद गिलास मेज से खिसकर नीचे गिर जाता है. 

Advertisement

27 सेकंड का यह वीडियो  नॉरफॉक स्थित किंग्स लिन स्थित द लैटिस हाउस बार का है. इसमें  दिखाया गया है कि एक भरा हुआ गिलास धीरे-धीरे किनारे की ओर खिसकता हुआ नीचे गिर गया. यह इमारत 1400 के दशक की है और कहा जाता है कि इसमें कई भूत रहते हैं.

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, मकान मालिक पेरी स्टर्ज ने कुछ महीने पहले ही यह जगह संभाली है, लेकिन उनका कहना है कि हाल की घटनाओं से स्थानीय लोग हैरान नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हमें यहां होने वाली घटनाओं के बारे में नियमित ग्राहकों से कई कहानियां सुनने को मिली हैं.

पब में भूत होने का दावा करते हैं लोग
पेरी ने बताया कि यह इमारत बहुत पुरानी है और कहा जाता है कि इसमें भूत-प्रेत का वास है. जनवरी के अंत में एक स्थानीय पैरानॉर्मल ग्रुप यहां जांच के लिए भी आया था. लैटिस हाउस को ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इमारत के रूप में गिना जाता है. 1648 में लुईस साल्टर नामक एक क्लर्क की यहां गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. उनकी मौत की वजह अज्ञात है.

Advertisement

स्थानीय लोगों ने इमारत में किसी की मौजूदगी, अस्पष्ट हलचल, मोमबत्ती की टिमटिमाती लौ और अकेले होने पर किसी के देखे जाने के अहसास के बारे में बताया है. 1988 में एक स्थानीय पादरी ने वहां भूत भगाने का अनुष्ठान भी किया था.

एक कस्टमर अपने कंधों और पीठ पर किसी के हाथ के स्पर्श का दावा किया था. इसके बाद यह घटना सामने आई, जिससे उसे ऐसे निशान पड़ गए जिनका वह कारण नहीं बता सकी. अन्य ग्राहकों ने भी इसी तरह की गतिविधियों और रहस्यमय हलचल का दावा किया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement