'16 साल, 9 महीने और 5 दिन...' T20 World Cup पर दिल्ली पुलिस का पोस्ट वायरल, दी ये खास सलाह

दिल्ली पुलिस ऐसा पहली बार नहीं कर रही है. बल्कि वो कई अन्य मौकों पर इसी तरह के क्रिएटिव पोस्ट करती रही है. इन पोस्ट के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा से लेकर स्कैम्स से बचने के लिए जागरूक किया जाता है.

Advertisement
भारत की जीत के बाद दिल्ली पुलिस का ट्वीट वायरल (तस्वीर- PTI/AP, X) भारत की जीत के बाद दिल्ली पुलिस का ट्वीट वायरल (तस्वीर- PTI/AP, X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2024,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब 17 साल बाद अपने नाम कर लिया है. देश भर में जीत का जश्न मन रहा है. भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से मात दी. मैच शुरुआत से अंत तक रोमांचक बना रहा. कभी दक्षिण अफ्रीका तो कभी भारत का पलड़ा भारी दिखा. भारत की जीत के बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अपने इस पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने लोगों को धैर्य रखने की सलाह दी है. साथ ही भारतीय टीम को बधाई भी दी.

Advertisement

पोस्ट में लिखा है, 'हम सभी ने भारत के एक और #T20WorldCup जीतने के लिए 16 साल 9 महीने 5 दिन (52,70,40,000 सेकंड) तक इंतजार किया है. आइए ट्रैफिक सिग्नल पर भी थोड़ा धैर्य रखें. अच्छे पल के लिए इंतजार करना चाहिए. क्या कहते हैं? हार्दिक बधाई, #TeamIndia.' दिल्ली पुलिस ऐसा पहली बार नहीं कर रही है. बल्कि वो कई अन्य मौकों पर इसी तरह के क्रिएटिव पोस्ट करती रही है. इनके जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा से लेकर स्कैम्स से बचने के लिए जागरूक किया जाता है. 

एक यूजर ने लिखा, 'वाह, आपकी सोशल मीडिया टीम शानदार है. ये सच है कि अच्छी चीजों में समय लगता है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'दिल्ली पुलिस, आपके ट्वीट एक अलग लेवल के हैं. बहुत खूब.' तीसरा यूजर कहता है, 'आपने बोला तो सही ही बोला होगा.' वहीं चौथा यूजर दिल्ली पुलिस के पोस्ट को लेकर लिखता है, 'दिल जीत लिया आपकी इस पोस्ट ने.' बता दें, बारबाडोस के मैदान में खेले गए इस फाइनल मैच में दोनों ही टीमों ने बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया. टी20 में ये भारत की दूसरी खिताबी जीत है. रोहित शर्मा की टीम ने एक भी मैच बिना हारे ट्रॉफी को अपने नाम किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »