क्या इस एक शख्स ने फूंक दिया कैलिफोर्निया का पूरा जंगल? एक संदिग्ध को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमेरिका के कैलिफोर्नियां के जंगलों धधक रहे हैं. यहां लगी आग ने रिहायशी इलाकों में भारी तबाही मचाई है. खासकर लॉस एंजेलिस में इसे अब तक की सबसे विनाशकारी आग कहा जा रहा है. इस मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है.

Advertisement
लॉस एंजिल्स के पैसिफ़िक पैलिसेड्स में लगी आग के दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुजरते हुए. (फ़ोटो-एपी /एटिने लॉरेंट) लॉस एंजिल्स के पैसिफ़िक पैलिसेड्स में लगी आग के दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुजरते हुए. (फ़ोटो-एपी /एटिने लॉरेंट)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में जंगल की आग ने ऐसी तबाही मचाई है, जैसी यहां के लोगों ने इतिहास में पहले कभी नहीं देखी होगी. इसकी जद में हॉलीवुड की हस्तियां और पूरी पहाड़ी तक आ गई है. अब इस तबाही के लिए जिम्मेदार एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक लॉस एंजेलिस के वेस्ट हिल्स से एक बेघर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वह वेस्ट हिल्स इलाके में भयंकर कैनेथ फायर के मामले से संबंधित है. इस आग ने गुरुवार दोपहर इलाके में तबाही मचा दी थी. इससे आसपास के कई हिस्सों में दहशत फैल गई . 

Advertisement

कैसे फैली कैनेथ फायर
स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग इस घटना को संभावित अपराध मानकर जांच कर रहे हैं. गुरुवार दोपहर  के करीब वेस्ट हिल्स के विक्ट्री ट्रेलहेड से यह आग शुरू हुई और देखते ही देखते 800 एकड़ क्षेत्र में फैल गई. लॉस एंजेलिस फायर चीफ क्रिस्टिन क्राउली ने बताया कि आग पर अब काबू पाया जा रहा है, लेकिन इसके पीछे के कारणों की जांच जारी है.

आरोपी पर शक
फॉक्स एलए की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति 30 वर्ष का एक बेघर शख्स है. हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तारी और आग के बीच के संबंध की पुष्टि नहीं की है. लॉस एंजेलिस काउंटी में पिछले कुछ दिनों में पांच अलग-अलग आग लगी हैं, जिनमें से तीन पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है.

पैसिफिक पैलिसेड्स फायर सबसे बड़ी आग है, जिसने लगभग 20,000 एकड़ क्षेत्र और 5,000 से अधिक घरों को तबाह कर दिया है. ईटन फायर ने 13,690 एकड़ क्षेत्र को जलाकर 4,000 से 5,000 घरों को नुकसान पहुंचाया है. वहीं सनसेट फायर ने हॉलीवुड हिल्स और आसपास के इलाकों में कहर बरपाया है.

Advertisement

मौत और लूटपाट की घटनाएं
इन आग की घटनाओं में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, और यह संख्या बढ़ने की आशंका है. इसके अलावा, बुधवार और गुरुवार को 20 लोगों को लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया गया. ये लोग आग से क्षतिग्रस्त घरों से सामान चुराते पकड़े गए.

130,000 लोग हुए विस्थापित
कैलिफोर्निया के विभिन्न इलाकों से लगभग 1,30,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. आग की वजह से भारी तबाही हो रही है और प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है.

सवालों के घेरे में आग की वजह
इन सभी आग की घटनाओं के पीछे की वजह फिलहाल अज्ञात है. पुलिस और अग्निशमन विभाग इन घटनाओं की गहन जांच कर रहे हैं. इस आपदा ने लॉस एंजेलिस और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस और दमकलकर्मी स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, और उम्मीद है कि इस मामले से जुड़ी और जानकारी जल्द सामने आएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »