क्या है Burning Man फेस्टिवल? जहां फंसे 70,000 लोग, जान की दुश्मन बनी कीचड़- VIDEOS

Burning Man Festival: ये एक हफ्ते तक चलने वाला फेस्टिवल है, जिसमें लोग पारंपरिक नाच गाने का मजा लेने के लिए आते हैं. इस बार भी 70 हजार लोग यहां आए थे. लेकिन अब यहीं फंस गए हैं.

Advertisement
अमेरिका में फेस्टिवल में फंसे हजारों लोग (तस्वीर- Reuters) अमेरिका में फेस्टिवल में फंसे हजारों लोग (तस्वीर- Reuters)

Shilpa

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

अमेरिका के नेवाडा राज्य में बर्निंग मैन फेस्टिवल का आयोजन किया गया. यहां इस कल्चरल फेस्ट का जश्न मनाने के लिए करीब 70 हजार लोग इकट्ठा हुए. लेकिन अब यहीं फंस गए हैं. ये उत्सव दक्षिणी नेडावा के एक रेगिस्तान में आयोजित किया गया था. मगर जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी, वही हुआ. महज 24 घंटे के भीतर 2-3 दिन के बराबर बारिश हुई, जिससे रेगिस्तान का रेत कीचड़ में तब्दील हो गया. हजारों लोग कीचड़ में ही फंस गए. वो चल भी नहीं पा रहे. यहां टॉयलेट ठीक से काम नहीं कर रहे. इस फेस्टिवल में इन्फ्लुएंसर, सेलिब्रिटी और बिलेनियर्स आते हैं.

Advertisement

अभी तक एक मौत भी दर्ज की गई है. आयोजकों ने मृतक से जुड़ी कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की लेकिन फेस्टिवल को बंद कर दिया है. यहां दूसरे वाहनों को आने की अनुमति नहीं दी जा रही. रेनो के उत्तर में लगभग 110 मील (177 किलोमीटर) दूर ब्लैक रॉक रेगिस्तान में 80,000 आर्टिस्ट, म्यूजीशियन और एक्टिविस्ट जंगल में कैंपिंग के साथ ही तरह तरह की परफॉर्मेंस देते हैं. 

इससे पहले फेस्टिवल में साल 2018 में रुकावट आई थी, तब ऐसा धूल भरी आंधी के कारण हुआ था. फेस्टिवल में एंट्री अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी थी. इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी के वक्त भी कार्यक्रम को दो बार रद्द किया गया.

खाना और पानी बचाकर रखने की सलाह

शुक्रवार को पड़ी 1.3 सेंटीमीटर से अधिक बारिश ने इस साल भी मुसीबत खड़ी कर दी. अमेरिका के लैंड मैनेजमेंट ब्यूरो का कहना है कि अधिक कीचड़ के कारण गाड़ी चलाना सुरक्षित नहीं है. अगले कुछ दिनों में यहां और अधिक बारिश होने की आशंका है. लोगों को सलाह दी गई है कि खाना और पानी बचाकर रखें. 

Advertisement

इस मुसीबत की घड़ी में उनके पास जरूरत का सामान होना जरूरी है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पत्रकारों से डेलावेयर राज्य में बात करते हुए कहा कि उन्हें बर्निंग मैन को लेकर जानकारी है, एक मौत के बारे में भी पता है और व्हाइट हाउस स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. बाइडेन ने कहा हालांकि उन्हें मौत के कारण का नहीं पता है.

अमेरिका में फेस्टिवल में फंसे हजारों लोग (तस्वीर- Reuters)

फेस्टिवल के कई वीडियो भी सामने आए

तूफान और बारिश ने इस बार फेस्टिवल का मजा पूरी तरह बिगाड़ दिया. इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिनमें ये साफ देखा जा सकता है. एक वीडियो में हर तरफ धूल ही धूल देखी जा सकती है. वहीं लोग शांति से सोते दिख रहे हैं.

एक अन्य वीडियो में लोग कीचड़ में फंसे हुए देखे जा सकते हैं. हालांकि बावजूद इसके इनका पार्टी करने का उत्साह जरा भी कम नजर नहीं आ रहा.

कब हुई थी बर्निंग मैन फेस्टिवल की शुरुआत?

बर्निंग मैन फेस्टिवल का आयोजन नेवाडा की ब्लैक रॉक सिटी में होता है. इसे दुनिया के सबसे बेजान रेगिस्तानों में से एक माना जाता है. फिलहाल इमरजेंसी सर्विसेज को ही यहां आने की अनुमति है. बाकी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है. आयोजकों का कहना है कि लोग कई दिनों तक ऐसे ही फंसे रह सकते हैं.

Advertisement

बर्निंग मैन फेस्टिवल की शुरुआत 1990 के दशक में हुई थी. उस वक्त यहां केवल 80 लोग ही आए थे. फिर साल 1993 में यहां आने वाले लोगों की संख्या 1000 से अधिक हो गई. ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता गया और आज 70 हजार तक पहुंच गया है. 

इस फेस्टिवल का आयोजन अमेरिका में छुट्टियों के दौरान किया जाता है. जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पहुंच पाते हैं. फेस्टिवल की एक खास बात ये है कि लोग मोबाइल फोन और इंटरनेट जैसी चीजों से दूर रहकर पारंपरिक नाच गाने का मजा लेते हुए एक हफ्ता गुजारते हैं. 

अमेरिका में फेस्टिवल में फंसे हजारों लोग (तस्वीर- Reuters)

बर्निंग मैन ही नाम क्यों रखा गया?

फेस्टिवल का नाम- बर्निंग मैन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. ये नाम इसलिए पड़ा है क्योंकि फेस्टिवल के आखिरी दिन यहां लोग अपनी बनाई कलाकृतियों को ही जला देते हैं. ऐसा कहा जाता है कि अपनी बनाई चीजों को जलाने से इंसान के अंदर का अहंकार खत्म होता है. 

जो भी लोग फेस्टिवल में शिरकत करने आते हैं, उन्हें यहां अपने तरीके से रहने की आजादी होती है. उन पर कोई रोक टोक नहीं होती. ऐसा इसलिए ताकि वो सही मायनों में समझ सकें कि आजादी आखिर क्या होती है. 

Advertisement

इसके साथ ही यहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी चीज का इस्तेमाल करने की मनाही रहती है. यहां प्लास्टिक से बनी चीजें लाना मना है. लोग सिर्फ साइकिल से या पैदल ही घूम सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »