World's Quietest Countries: न हॉर्न, न ट्रैफिक.., ये हैं दुनिया के 8 सबसे शांत देश, नंबर-1 पर है भारत का पड़ोसी!

शहरों के शोर-शराबे, ट्रैफिक और वर्क प्रेशर से दूर शांति की तलाश कर रहे लोगों के लिए 'नॉइज़-फ्री नेशंस इंडेक्स' ने दुनिया के 8 सबसे शांत देशों की लिस्ट जारी की है. इसमें भारत का पड़ोसी देश पहले नंबर पर है, जानिए नामीबिया, बोत्सवाना और गैबॉन जैसे सुकून भरे देशों के बारे में.

Advertisement
दुनिया में कुछ देशों में आपको बेहद शांति मिलेगी. (PHOTO:ITG) दुनिया में कुछ देशों में आपको बेहद शांति मिलेगी. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

World's Top 8 Quietest Countries: आज के समय में शहरों की भागदौड़, गाड़ियों का शोर, भीड़भाड़ और लगातार वर्क प्रेशर से लोग अक्सर परेशान रहते हैं. ऐसे में कई लोग ऐसी जगहों पर घूमने का सपना देखते हैं, जहां प्रकृति के बीच कुछ समय शांति से बिताया जा सके. अगर आप भी भीड़भाड़ से दूर किसी शांत देश में छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो दुनिया के कुछ देश इस मामले में खास माने जाते हैं, जहां आपको शांति और सुकून मिलेगा, यहां आने के बाद आपका घर वापस आने का मन ही नहीं करेगा. आइए आपको दुनिया के 8 सबसे शांत देशों के बारे में बताते हैं और सबसे खास बात यह है कि इस लिस्ट में नंबर वन पर भारत का करीबी पड़ोसी देश है. 

Advertisement

अफ्रीकी टूर कंपनी गो टू अफ्रीका हर साल 'नॉइज़-फ्री नेशंस इंडेक्स' तैयार करती है. इसमें जनसंख्या, टूरिस्ट की भीड़, ग्रामीण इलाकों, संरक्षित प्राकृतिक क्षेत्रों, सड़कों पर ट्रैफिक, हवाई अड्डों और रेलवे से जुड़े सात पैमानों के आधार पर देशों का आकलन किया जाता है. कंपनी के मुताबिक, इसके आंकड़े अलग-अलग स्थापित ऑनलाइन डेटाबेस, अंतरराष्ट्रीय रिसर्च और सरकारी रिकॉर्ड से जुटाए जाते हैं. इस इंडेक्स में भारत के पड़ोसी देश को दुनिया का सबसे शांत देश बताया गया है.

आइए जानते हैं उन 8 देशों के बारे में, जहां की प्राकृतिक खूबसूरती और कम भीड़ सुकून भरे माहौल का एक्सपीरियंस देती है. इन देशों को आप अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं और अगली ट्रिप में इनमें से एक को घूम सकते हैं. 

1. भूटान (Bhutan)

दुनिया के सबसे शांत देशों की इस लिस्ट में भूटान पहले नंबर पर है, हिमालय की गोद में बसा यह देश अपने पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों, खूबसूरत घाटियों और पारंपरिक मठों के लिए जाना जाता है. यहां कई ऐसे इलाके हैं, जहां प्रकृति के बीच समय बिताने का मौका मिलता है. भूटान के बड़े हिस्से में पहाड़ी और जंगल एरिया हैं. यहां की नेचुरल ब्यूटी और कई इलाकों में कम आबादी इसे उन लोगों के लिए खास बनाती है, जो शहरों के शोर से दूर छुट्टियां बिताना चाहते हैं. भूटान की सबसे खास बात यह है कि यहां पर हॉर्न नहीं बजाया जाता है और ट्रैफिक भी सड़कों पर देखने को नहीं मिलता है, इस वजह से भी भूटान में शांति बनी रहती है. 

Advertisement

2. नामीबिया (Namibia)

अफ्रीका का नामीबिया अपनी बड़ी रेतीली जमीन, खुले मैदानों और वाइल्डलाइफ के लिए फेमस है. इस लिस्ट में यह दूसरे स्थान पर है, यहां की आबादी का घनत्व काफी कम है. आंकड़ों के अनुसार, देश में प्रति वर्ग किलोमीटर केवल 3.83 लोग रहते हैं. कम आबादी और दूर-दूर तक फैले प्राकृतिक इलाकों के कारण यहां कई जगहों पर भीड़भाड़ कम महसूस होती है. नामीबिया में रेगिस्तान, वन्यजीवों और खुले आसमान के बीच समय बिताना उन यात्रियों को पसंद आ सकता है, जो शहरी शोर से दूर रहना चाहते हैं. 

3. बोत्सवाना (Botswana)

बोत्सवाना अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिण में स्थित देश है, जो अपने सफारी एक्सपीरियंस और वाइल्डलाइफ के लिए मशहूर है. इस लिस्ट में यह तीसरी जगह है, जहां आपको शांति का एहसास होगा, यहां के प्राकृतिक क्षेत्र, घास के मैदान और पानी से भरे जंगल जानवरों को देखने के लिए मशहूर हैं. अगर आप छुट्टियों में बड़े शहरों की हलचल के बजाय खुले प्राकृतिक इलाकों में समय बिताना चाहते हैं, तो बोत्सवाना आफके लिए परफेक्ट है. यहां की सफारी के दौरान हाथी, जिराफ और दूसरे जानवरों को भी देखने का मौका मिल सकता है. 

4. जाम्बिया (Zambia)

जाम्बिया इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है, अफ्रीका का यह देश अपने बड़े प्राकृतिक इलाकों, नदियों, जंगलों और  वाइल्डलाइफ के लिए जाना जाता है. यहां कई ऐसे इलाके हैं, जहां दूर तक फैले खुले मैदान और प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं. जाम्बिया के कुछ इलाकों में टूरिस्ट्स की कम मौजूदगी और फैले हुए प्राकृतिक इलाके शांत माहौल बनाए रखने में मदद करते हैं. 

Advertisement

5. गैबॉन (Gabon)

मध्य अफ्रीका में स्थित गैबॉन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है, यह देश अपने घने जंगलों और वाइल्डलाइफ के लिए जाना जाता है. जानकारी के मुताबिक, गैबॉन के 85 प्रतिशत से ज्यादा इलाके में ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट फैले हुए हैं. यहां जंगलों के अलावा समुद्र तट और प्राकृतिक पार्क भी देखने को मिलते हैं. नेचर लवर्स के लिए यह देश खास हो सकता है, क्योंकि यहां कई जगहों पर घने जंगल और वाइल्डलाइफ से भरपूर प्राकृतिक वातावरण देखने का मौका मिलता है.

6. वेनेजुएला (Venezuela)

दक्षिण अमेरिका का वेनेजुएला ने इस लिस्ट में छठा स्थान हासिल किया है. यह देश अपने ऊंचे झरनों, पहाड़ों, जंगलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. वेनेजुएला की प्राकृतिक विविधता इसे रोमांच और प्रकृति के बीच छुट्टियां बिताने के लिए लोगों के बीच अट्रैक्टिव बनाती है. अगर आप प्राकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो आप यहां की सैर कर सकते हैं. 

7. चाड (Chad)

चाड इस सूची में सातवें स्थान पर है, जो एक अफ्रीकी देश है. यहां रेगिस्तानी इलाके, विशाल खुले मैदान और कम आबादी वाले क्षेत्र देखने को मिलते हैं. चाड का परिवहन नेटवर्क भी कई दूसरे देशों की तुलना में सीमित है. आंकड़ों के अनुसार, यहां रेलवे नेटवर्क नहीं है और हवाई अड्डों की संख्या भी कम है. हालांकि, यहां यात्रा का प्लान बनाते समय स्थानीय सुरक्षा स्थिति, परिवहन सुविधाओं की जानकारी पहले लेना जरूरी है.

Advertisement

8. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (Central African Republic)

इस लिस्ट में आठवें स्थान पर सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक है, मध्य अफ्रीका में स्थित यह देश अपने जंगलों, नदियों और प्राकृतिक क्षेत्रों के लिए जाना जाता है. यहां कई ऐसे इलाके हैं, जहां आधुनिक शहरी एक्टीविटी का प्रभाव कम है. हालांकि, किसी देश में कम भीड़ या कम ट्रैफिक होने का मतलब यह नहीं है कि वहां यात्रा करना हमेशा आसान या सुरक्षित होगा. इस देश में जाने की योजना बनाने से पहले मौजूदा सुरक्षा सलाह, वीजा नियमों और स्थानीय परिवहन की स्थिति चेक जरूर कर लें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »