नवजोत सिंह सिद्धू को भा गईं मसूरी से आगे की ये शांत जगह, पत्नी संग बिता रहे सुकून भरे पल, तुरंत नोट कर लें नाम

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू गर्मियों में उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों का मजा ले रहे हैं. वो अपनी पत्नी के साथ भीड़भाड़ से दूर इन दिनों धनोल्टी और कनातल में नेचर के बीच समय बिता रहे हैं. अपनी यात्रा के दौरान नवजोत ने समुद्र तल से लगभग 2756 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फेमस सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में भी मत्था टेका.

Advertisement
मसूरी से दूर ऑफबीट लोकेशन पर सिद्धू छुट्टियां मना रहे हैं. (PHOTO:ITG/AI) मसूरी से दूर ऑफबीट लोकेशन पर सिद्धू छुट्टियां मना रहे हैं. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

उत्तराखंड की हसीन वादियां हर साल लाखों लोग को अपनी ओर खींच लाती है. खासकर गर्मियों के मौसम में तो दूर-दूर से लोग यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और आध्यात्मिक स्थलों का अनोखा संगम देखने आते हैं. देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले यात्रियों को एक अलग ही जादुई अनुभव मिलता है.

इन दिनों उत्तराखंड का गढ़वाल हिमालय क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू यहां की खूबसूरती का लुफ्त उठा रहे हैं. सिद्धू ने सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियो और फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो मसूरी से कुछ ही दूरी पर स्थित हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाते नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि वो उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में वो कहां घूम रहे हैं. 

Advertisement

नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी के साथ शहरों की भीड़भाड़, प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर मसूरी के पास हिल स्टेशन पर वेकेशन मना रहे हैं. वो मसूरी से लगभग 30 से 35 किलोमीटर दूर धनोल्टी और धनोल्टी से लगभग 12 से 15 किलोमीटर की दूरी पर कनातल की सैर कर रहे हैं. 

धनोल्टी और कानाताल की खासियत

सिद्धू अपनी वाइफ के साथ धनोल्टी और कनातल के मनमोहक नजारों का मजा ले रहे हैं.  यह इलाका अपनी शांत वादियों, घने देवदार के जंगलों और शानदार पहाड़ी सीन्स के लिए जाना जाता है. मसूरी में जहां भीड़भाड़ देखने को मिलती है, ऐसे में धनोल्टी और कनातल आज भी काफी शांत हैं, यहां की खूबसूरती भी लोगों को एक अलग ही सुकून देती है.

सिद्धू ने किए सिद्धपीठ के दर्शन

धनोल्टी और कनातल के खूबसूरत नजारों के अलावा उन्होंने समुद्र तल से लगभग 2756 मीटर की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में भी मत्था टेका. जहां दर्शन करने आए लोगों ने उनके साथ खूब सारी सेल्फी भी क्लिक करवाईं. 

Advertisement

उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिने जाने वाले इस मंदिर की श्रद्धालुओं के बीच विशेष मान्यता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है, जिसके कारण यहां सालभर भक्तों का तांता लगा रहता है.

अपनी अगली ट्रिप में जरूर शामिल करें ये जगहें

नवजोत सिंह सिद्धू की इस जर्नी ने एक बार फिर उत्तराखंड के इन छिपे हुए जगहों को सोशल मीडिया और खबरों की सुर्खियों में ला दिया है. अगर आप भी इस मौसम में पहाड़ों की ठंडी हवाओं और खूबसूरत वादियों की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो धनोल्टी, कनातल और सुरकंडा देवी मंदिर को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »