Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये सुंदर जगहें, भूल जाएंगे मनाली-ऋषिकेश!

मई की चिलचिलाती गर्मी और स्कूलों की छुट्टियों के बीच अगर आप भी कहीं ठंडी जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो शिमला-मनाली के पुराने ऑप्शंस छोड़िए. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको सुकून और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी.

Advertisement
गर्मियों में ठंडी जगहें जाने के अलग ही मजा होता है.  (PHOTO:ITG) गर्मियों में ठंडी जगहें जाने के अलग ही मजा होता है. (PHOTO:ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

Summer Vacation 2026: मई के महीना में जैसे ही स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां का ऐलान होता है, वैलसे ही लोग लोग परिवार या दोस्तों के साथ कहीं ठंडी और सुकूनभरी जगह घूमने का प्लान बनाने लगते हैं. ऐसे में पहाड़ों की ठंडी हवा, हरियाली से भरी वादियां, झरनों की आवाज और बादलों से ढके नजारे लोगों को अपनी तरफ ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं. यही वजह है कि मई का महीना ट्रैवलिंग के लिए सबसे फेवरेट टाइम माना जाता है.

Advertisement

इस दौरान कई जगहों पर मौसम साफ रहता है, प्राकृतिक खूबसूरती अपने पूरे रंग में दिखाई देती है और घूमने-फिरने का मजा दोगुना हो जाता है. लेकिन अगर हर साल की तरह इस साल भी आप सिर्फ शिमला, मनाली और नैनीताल जाने का प्लान बना रहे हैं तो ठहर जाइए. आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप नेचर की एक अलग ही सुंदरता देखेंगे. अगर आप भी इस गर्मी में कहीं शानदार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो भारत की ये जगहें आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं.

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

आप इन गर्मियों की छुट्टियों में पूर्वी भारत का खूबसूरत हिल स्टेशन दार्जिलिंग भी एक्सप्लोर कर सकते हैं, क्योंकि मई में यह जगह बेहद सुहावनी हो जाती है. यहां की ठंडी हवाएं, चाय के बागान और कंचनजंगा की बर्फीली चोटियां टूरिस्ट्स का दिल जीत लेती हैं. यहां टाइगर हिल, बतासिया लूप और जापानी पीस पगोडा जैसी जगहें काफी पॉपुलर हैं.

Advertisement

औली, उत्तराखंड

अगर आप नेचर के बीच सुकून ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए उत्तराखंड का औली एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. यहां की हरी-भरी घास, बर्फ से ढकी चोटियों के नजारे और रोपवे राइड लोगों को खूब पसंद आती है. ट्रैकिंग और कैंपिंग के शौकीनों के लिए भी यह जगह बेस्ट है.

कूर्ग, कर्नाटक

उत्तर और पूर्व ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड कहलाने वाला कूर्ग मई में बेहद खूबसूरत दिखता है. कॉफी प्लांटेशन, झरने और हरियाली यहां की पहचान हैं और एबी फॉल्स, राजा सीट और डुबारे एलीफेंट कैंप घूमने के लिए बेस्ट जगहें हैं.

शिलॉन्ग, मेघालय

‘स्कॉटलैंड ऑफ द ईस्ट’ के नाम से मेघालय का मशहूर शिलॉन्ग अपनी झीलों, झरनों और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है. यहां का सुकून-भरा मौसम और कैफे कल्चर यंग लोगों को काफी अट्रैक्ट करता है. उमियम लेक और एलीफेंट फॉल्स जैसी जगहें लोगों को बहुत पसंद आती हैं.

धर्मशाला और मैक्लोडगंज, हिमाचल प्रदेश

अगर आप पहाड़ों के बीच शांति और एडवेंचर दोनों चाहते हैं, तो धर्मशाला और मैक्लोडगंज शानदार ऑप्शन हैं. यहां तिब्बती संस्कृति, खूबसूरत मठ, कैफे और धौलाधार पर्वतों के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं. भागसू वॉटरफॉल और दलाई लामा मंदिर यहां दूर-दूर से लोग देखने आते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement