scorecardresearch
 
Advertisement

'CEC को हटाकर SIR रोका जाए', जनमहाभियोग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

'CEC को हटाकर SIR रोका जाए', जनमहाभियोग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्ष की मॉक संसद में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत देश के नागरिकों को मिला मताधिकार आज गंभीर खतरे में है. मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम करने के बजाय वोटर्स के नाम हटाने और जोड़ने में धांधली कर रहा है. खड़गे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक जैसे राज्यों में लाखों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए या गलत तरीके से जोड़े गए. खड़गे ने मांग की कि CEC को हटाकर SIR प्रक्रिया रोकी जाए.

Advertisement
Advertisement