भारत का सबसे अनोखा गांव, जहां जहरीले सांपों के साथ रहते हैं लोग! जानिए क्या है इस 'नाग नगरी' का रहस्य

भारत में एक ऐसा अनोखा गांव है जहां जहरीले कोबरा सांप घरों में खुलेआम घूमते हैं और बच्चे उनके साथ खेलते हैं. इस गांव को 'स्नेक विलेज ऑफ इंडिया' कहा जाता है, जहां हर घर में सांपों के रहने के लिए खास जगह बनाई जाती है और उन्हें नाग देवता माना जाता है. आइए जानते हैं कि यह गांव किस राज्य में हैं.

Advertisement
नाग पंचमी में शेपपाल बहुत लोग आते हैं. (PHOTO:ITG/AI) नाग पंचमी में शेपपाल बहुत लोग आते हैं. (PHOTO:ITG/AI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

Snake Village of India: भारत में कई ऐसी अनोखी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं. कहीं लोग एक दूसरे को सीटी बजाकर पुकारते हैं, तो कहीं सिर्फ जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं. लेकिन आज हम आपको भारत के एक ऐसे अनोखे गांव के बारे में बताएंगे, जिसे ‘स्नेक विलेज ऑफ इंडिया ’ के नाम से जाना जाता है. यहां की कई परंपराएं पूरे भारत में मशहूर हैं.

Advertisement

सांप का नाम सुनते ही जहां ज्यादातर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. अगर अचानक सामने कोबरा दिख जाए, तो अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. लेकिन सोचिए, एक ऐसा गांव जहां जहरीले कोबरा सांप घरों में खुलेआम घूमते हों, बच्चे उनके आसपास खेलते हों और फिर भी किसी के चेहरे पर डर न दिखे. सुनने में भले ही यह किसी फिल्म की कहानी लगे, लेकिन भारत में सचमुच एक ऐसा गांव मौजूद है.

कहां है स्नेक विलेज ऑफ इंडिया?

इस गांव का नाम शेतपाल गांव है, जिसे स्नेक विलेज ऑफ इंडिया भी कहा जाता है. महाराष्ट्र के इस छोटे से गांव की पहचान यहां इंसानों और सांपों के बीच बने अनोखे रिश्ते से है. लोग कोबरा का नाम सुनते ही भाग जाते हैं, वहीं इस गांव के लोग कोबरा सांपों को दुश्मन नहीं, बल्कि नाग देवता का रूप मानते हैं. यही वजह है कि शेतपाल गांव में सांपों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया जाता.

Advertisement

हर घर में होती है सांपों के लिए खास जगह

शेतपाल गांव की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां बने लगभग हर घर में सांपों के रहने के लिए एक छोटी जगह छोड़ी जाती है. गांव वाले इसे शुभ मानते हैं. उनका विश्वास है कि नाग देवता घर की रक्षा करते हैं और परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं.

गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है. यहां लोग बचपन से ही सांपों के साथ रहना सीख जाते हैं, इसलिए उनके मन में डर कम और सम्मान ज्यादा होता है.यहां छोटे बच्चे भी बिना घबराए खेलते नजर आते हैं, जबकि पास में कोबरा सांप आराम से बैठे रहते हैं. गांव वालों का कहना है कि अगर सांपों को छेड़ा न जाए, तो वे भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते.

दुनिया भर में मशहूर है शेतपाल

नाग पंचमी के दिन इस गांव में अलग ही रौनक देखने को मिलती है. लोग पूरी श्रद्धा के साथ नाग देवता की पूजा करते हैं. इस समय दूर-दूर से लोग और टूरिस्ट भी इस अनोखी परंपरा को देखने पहुंचते हैं. आज शेतपाल गांव सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी अनोखी पहचान बना चुका है. कई विदेशी लोग और डॉक्यूमेंट्री मेकर्स यहां आ चुके हैं, यहां इंसानों और जहरीले सांपों के बीच का तालमेल हर किसी को हैरान कर देता है.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »