Long Weekend Trip: दशहरा के लॉन्ग वीकेंड पर शिमला-मनाली के जाम में नहीं फंसना! घूम आएं ये 7 शानदार जगहें, यादगार बनेगी ट्रिप

Long Weekend Trip Ideas: लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों के लंबे ट्रैफिक जाम और भीड़ से बचना चाहते हैं, तो जयपुर, उदयपुर और आगरा जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं. यहां आपको इतिहास, धार्मिक स्थलों और खूबसूरत नजारों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा. आज हम आपको ऐसी 7 जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं.

Advertisement
पहाड़ों की जगह इन 7 जगहों पर बिताएं लॉन्ग वीकेंड (Photo- ITG) पहाड़ों की जगह इन 7 जगहों पर बिताएं लॉन्ग वीकेंड (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

Long Weekend Trip Ideas: लॉन्ग वीकेंड आते ही कई लोग घूमने का प्लान बनाने लगते हैं. ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने की सोच रहे हैं लेकिन पहाड़ों पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम और भीड़ में नहीं फंसना चाहते. तो इस बार पहाड़ों की बजाय कुछ दूसरी शानदार जगहों का रुख कर सकते हैं. जयपुर के किलों से लेकर उदयपुर की झीलों और कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थलों तक, घूमने के लिए कई जगह मौजूद हैं. यहां आप दोस्तों या परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के साथ नई जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसी 7 जगहों के बारे में, जहां आप लॉन्ग वीकेंड पर घूमने जा सकते हैं.

Advertisement

भरतपुर (राजस्थान)
अगर आप प्रकृति के करीब कुछ समय बिताना चाहते हैं तो भरतपुर का रुख कर सकते हैं. यहां स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान पक्षियों को देखने के लिए मशहूर है. यहां आप प्रकृति के बीच समय बिता सकते हैं और अलग-अलग तरह के पक्षियों को करीब से देखने का मौका पा सकते हैं. पक्षी देखने के लिए मौसम और उनकी मौजूदगी के हिसाब से ट्रिप प्लान करना बेहतर रहेगा. भरतपुर पहुंचने के लिए दिल्ली और आगरा जैसे शहरों से ट्रेन के ऑप्शन मिलते हैं. बस से भी यहां पहुंचा जा सकता है. स्टेशन या बस स्टैंड से केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान जाने के लिए ऑटो या टैक्सी ले सकते हैं.

अमृतसर (पंजाब)
खाने-पीने और इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए अमृतसर एक बेस्ट जगह है. यहां आप स्वर्ण मंदिर में दर्शन कर सकते हैं, जलियांवाला बाग घूम सकते हैं और वाघा-अटारी बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देख सकते हैं. इसके अलावा अमृतसरी कुलचा और दूसरे स्थानीय पकवानों का स्वाद लेना न भूलें. अमृतसर पहुंचने के लिए दिल्ली समेत कई शहरों से ट्रेन और बस की सुविधा मिलती है. अमृतसर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से ऑटो, टैक्सी या स्थानीय परिवहन की मदद से प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकते हैं.

Advertisement

जयपुर (राजस्थान) 
अगर आपको इतिहास, किले और राजस्थानी संस्कृति पसंद है, तो जयपुर घूमने जा सकते हैं. यहां हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर जैसी जगहें देखने को मिलती हैं. इसके अलावा आप यहां के बाजारों में घूम सकते हैं और राजस्थानी खाने का स्वाद भी ले सकते हैं. जयपुर पहुंचने के लिए दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों से ट्रेन और बस दोनों ही सुविधाएं  हैं. रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से आप टैक्सी या ऑटो लेकर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकते हैं.

उदयपुर (राजस्थान)
अगर आप झीलों और खूबसूरत नजारों के बीच सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो उदयपुर जा सकते हैं. यहां पिछोला झील, सिटी पैलेस और सहेलियों की बाड़ी जैसी जगहें घूमने लायक हैं. झील के किनारे समय बिताना और शाम को शहर की खूबसूरती देखना आपकी ट्रिप को खास बना सकता है. उदयपुर पहुंचने के लिए दिल्ली, जयपुर और दूसरे प्रमुख शहरों से ट्रेन के ऑप्शन मिलते हैं. वहीं, आसपास के कई शहरों से बस से भी यहां पहुंच सकते हैं. शहर में घूमने के लिए ऑटो, टैक्सी और कैब का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
अगर आप इतिहास और धार्मिक स्थलों में दिलचस्पी रखते हैं, तो हरियाणा के कुरुक्षेत्र घूमने जा सकते हैं. महाभारत से जुड़ी इस जगह पर आपको कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल देखने को मिलेंगे. यहां ब्रह्म सरोवर, ज्योतिसर और श्रीकृष्ण संग्रहालय घूम सकते हैं. ज्योतिसर को वह स्थान माना जाता है, जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. यहां आप धार्मिक स्थलों को देखने के साथ इतिहास और भारतीय संस्कृति के बारे में भी जान सकते हैं. दिल्ली और आसपास के शहरों से कुरुक्षेत्र के लिए ट्रेन और बस दोनों सुविधाएं हैं. कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से ऑटो और टैक्सी लेकर प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच सकते हैं.

Advertisement

आगरा (उत्तर प्रदेश)
आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक इमारतों और मुगलकालीन वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है. यहां ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसी जगहें घूम सकते हैं. अगर आप इतिहास और फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखते हैं तो यह ट्रिप आपके लिए बेस्ट हो सकती है. दिल्ली समेत कई शहरों से आगरा के लिए ट्रेन और बस की सुविधा उपलब्ध है. आगरा पहुंचने के बाद ऑटो, टैक्सी या कैब से ताजमहल और आगरा किले जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक जा सकते हैं. फतेहपुर सीकरी जाने के लिए अलग से स्थानीय परिवहन की योजना बनाएं.

मथुरा-वृंदावन (उत्तर प्रदेश)
अगर आप धार्मिक स्थलों पर घूमना चाहते हैं तो मथुरा-वृंदावन जा सकते हैं. यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर जैसे प्रसिद्ध स्थल हैं. आप मंदिरों में दर्शन करने के साथ यमुना किनारे भी समय बिता सकते हैं. यहां की गलियों में घूमना और स्थानीय मिठाइयों का स्वाद लेना भी आपकी ट्रिप को खास बना सकता है. लॉन्ग वीकेंड पर जाने से पहले मंदिरों में दर्शन के समय और भीड़ की जानकारी जरूर ले लें.  दिल्ली और आसपास के शहरों से मथुरा के लिए ट्रेन और बस दोनों की सुविधा मिलती है. मथुरा रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से वृंदावन जाने के लिए ऑटो, टैक्सी या स्थानीय बस ले सकते हैं.

Advertisement

पहाड़ों की बजाय इन जगहों पर क्यों जाएं?

लॉन्ग वीकेंड पर ज्यादातर लोग पहाड़ों की ओर रुख करते हैं लेकिन छुट्टियों के दौरान मनाली, अटल टनल और दूसरे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स पर गाड़ियों की लंबी कतारें और ट्रैफिक जाम सफर का मजा किरकिरा कर सकते हैं. ऐसे में इस बार आप पहाड़ों की बजाय मैदानी इलाकों की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. जयपुर के ऐतिहासिक किले, उदयपुर की झीलें, अमृतसर के धार्मिक स्थल और आगरा की ऐतिहासिक इमारतें आपको घूमने के साथ कुछ नया जानने का मौका देंगी. इन जगहों तक पहुंचने के लिए कई शहरों से सड़क, ट्रेन और बस के विकल्प भी मिल जाते हैं. हालांकि, लॉन्ग वीकेंड पर यहां भी भीड़ हो सकती है लेकिन सही प्लानिंग कर आप पहाड़ों के लंबे ट्रैफिक जाम से बचकर छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों के अलावा दूसरी जगहों पर भी पर्यटकों की भीड़ हो सकती है. इसलिए होटल और टिकट पहले से बुक करें, यात्रा का समय ध्यान में रखकर निकलें और जाने से पहले वहां के मौसम व स्थानीय पर्यटन स्थलों के खुलने के समय की जानकारी जरूर ले लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »