भारत सरकार की एजेंसी UIDAI ने mAadhaar ऐप को बंद कर दिया है. नया आधार ऐप डाउनलोड के लिए पहले से ही अवेलेबल है. यह ऐप UIDAI ने बनाया है. इस ऐप में कई नए फीचर मिलते हैं, जिनकी मदद से आप अपने आधार कार्ड को और सेफ रख सकते हैं, ताकि आपकी पर्सनल डिटेल्स लीक न हों.
साथ ही, इस ऐप के जरिए आप एयरपोर्ट, होटल या कहीं भी अपनी पहचान आसानी से वेरिफाई कर सकते हैं, बिना अपनी पूरी जानकारी शेयर किए. आइए जानते हैं नए आधार ऐप के 10 शानदार फीचर्स.
जानिए 10 फीचर, जिनकी मदद से आपका आधार कार्ड होगा और भी सेफ
1. फेस ऑथेंटिकेशन और वेरिफिकेशन
नए आधार ऐप में पुराने सिम वेरिफिकेशन और फिजिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर की जगह फेस ऑथेंटिकेशन फीचर दिया गया है. इससे वेरिफिकेशन पहले से ज्यादा आसान और सेफ हो गया है.
यह भी पढ़ें: New Aadhaar app download: आज से mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने कहा तुंरत डाउनलोड करें न्यू ऐप
इस फीचर की मदद से आप आसानी से ऐप में लॉगिन कर सकते हैं, अपनी पहचान वेरिफाई कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी मौजूदगी का भी सबूत दे सकते हैं. यही फीचर इस ऐप को पुराने ऐप से अलग और ज्यादा एडवांस्ड बनाता है.
2. सेलेक्टिव डिटेल्स शेयर करना
पुराने ऐप में आपकी पर्सनल जानकारी पर पूरा कंट्रोल नहीं था. लेकिन अब नए ऐप में आप खुद तय कर सकते हैं कि कौन-सी जानकारी दिखानी है और कौन-सी नहीं. जैसे सिर्फ नाम, फोटो या दूसरी जरूरी जानकारी. इससे जरूरत के हिसाब से ही आपकी डिटेल्स शेयर होंगी.
3. QR कोड से ऑफलाइन वेरिफिकेशन
नए आधार ऐप में QR कोड वाला फीचर दिया गया है, जो मास्क्ड आधार से भी ज्यादा सेफ माना जाता है. एयरपोर्ट, होटल या दूसरी जगह पर वेरिफिकेशन के लिए सिर्फ QR कोड स्कैन करना होगा. इससे सामने वाले को आपकी पूरी पर्सनल जानकारी नहीं दिखाई देगी.
4. मोबाइल नंबर अपडेट
अगर आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर बदलना है, तो अब आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी. नए आधार ऐप की मदद से आप घर बैठे ही अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. यह तरीका काफी आसान है.
यह भी पढ़ें: Telegram को विवादों में लाने वाला फीचर अब WhatsApp पर, क्या बढ़ेगा साइबर फ्रॉड?
5. एड्रेस अपडेट
पहले एड्रेस अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर में लंबी लाइन लगानी पड़ती थी. लेकिन अब नए आधार ऐप की मदद से आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में अपना पता अपडेट कर सकते हैं. इससे आपका समय भी बचेगा.
6. एक ऐप में पूरे परिवार का आधार
अब घर का एक व्यक्ति पूरे परिवार के आधार प्रोफाइल को मैनेज कर सकता है. इस फीचर की मदद से एक ही ऐप में 5 लोगों का आधार प्रोफाइल जोड़ा जा सकता है. इससे जरूरत पड़ने पर सभी के आधार आसानी से मिल जाएंगे.
7. बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक
अगर आप अपने फिंगरप्रिंट डेटा को सेफ रखना चाहते हैं, तो नए ऐप में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक का फीचर दिया गया है. इसकी मदद से आप अपने बायोमेट्रिक डेटा को कभी भी लॉक या अनलॉक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर वेरिफिकेशन भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अब बिना मोबाइल नंबर बताए करें WhatsApp Chat, कंपनी ने लॉन्च किया बड़ा प्राइवेसी फीचर
8. डिजिटल कॉन्टैक्ट शेयर
अगर आपको अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर करनी हैं, तो नए आधार ऐप में कॉन्टैक्ट शेयर फीचर मिलता है. इसकी मदद से आपका नाम और मोबाइल नंबर सामने वाले के फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में आसानी से सेव हो जाएगा.
9. डिजिटल वॉलेट और e-KYC डाउनलोड
यह ऐप आपकी पर्सनल जानकारी की डिजिटल तिजोरी की तरह काम करता है. इसकी मदद से आप अपना e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं, OTP जनरेट कर सकते हैं और e-KYC फाइल भी अपने फोन में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
10. ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री
नए आधार ऐप में प्रोफाइल टैब पर जाकर आप अपने आधार कार्ड की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देख सकते हैं. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका आधार कार्ड कब और कहां वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल हुआ है. इस फीचर की मदद से आप अपने आधार के इस्तेमाल पर नजर रख सकते हैं. ये सभी नए और एडवांस फीचर्स आपको नए आधार ऐप में मिलते हैं. अगर आपने अभी तक नया आधार ऐप डाउनलोड नहीं किया है, तो जल्द कर लें, क्योंकि 30 जून 2026 यानी आज से से पुराना mAadhaar ऐप बंद होने चुका है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क