सिर्फ 1200 रुपये में पानी की टंकी हो जाएगी स्मार्ट, मोटर चालू-बंद करने की टेंशन खत्म!

घर में लगी पानी की टंकी को आप स्मार्ट बना सकते हैं. बार बार पानी भरने पर मोटर बंद करने की टेंशन खत्म हो जाएगी. खुद से पानी भरेगा और ओवरफ्लो होने पर मोटर बंद हो जाएगा. टंकी खाली होगी तो मोटर खुद से चलेगा और टंकी भर देगा.

Advertisement
सस्ते में स्मार्ट हो जाएगी पानी की टंकी सस्ते में स्मार्ट हो जाएगी पानी की टंकी

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

घर की छत पर लगी पानी की टंकी भर गई और किसी को पता ही नहीं चला. देखते ही देखते पानी बहने लगा, छत गीली हो गई और हजारों लीटर पानी बर्बाद होने का डर पैदा हो गया. कई घरों में यह परेशानी रोज होती है. मोटर चालू करने के लिए छत पर जाना, टंकी भरने का इंतजार करना और फिर मोटर बंद करना भी अपने आप में एक काम है. घर के अंदर भी स्विच है तो भी टाइम टाइम पर बंद करना फिर चालू करना खुद में परेशानी वाली बात है. 

Advertisement

लेकिन अब इस परेशानी को कम करने के लिए स्मार्ट वॉटर टैंक कंट्रोलर बाजार में आ गए हैं. ये डिवाइस टंकी में पानी का लेवल पता कर सकते हैं, पानी तय स्तर तक पहुंचने पर मोटर अपने आप बंद कर सकते हैं और मोबाइल पर पानी की जानकारी दे सकते हैं. कुछ मॉडल मोटर को फोन से चालू-बंद करने, समय तय करने और पानी के इस्तेमाल का रिकॉर्ड देखने की सुविधा भी देते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹24 हजार से कम में Acer का नया 5G टैबलेट, बड़ी स्क्रीन और 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च

अच्छी बात यह है कि ऐसे डिवाइस भारत में भी खरीदे जा सकते हैं. इनकी कीमत करीब 1200 रुपये से शुरू होती है. हालांकि, हर डिवाइस में सभी फीचर नहीं मिलते और हर स्मार्ट वॉटर कंट्रोलर पूरी तरह AI से नहीं चलता.

Advertisement

क्या है AI वाला स्मार्ट वॉटर टैंक कंट्रोलर?

इसे आसान भाषा में समझें तो यह एक ऐसा सिस्टम है जो पानी की टंकी और मोटर के बीच काम करता है. इसमें सेंसर टंकी में पानी का स्तर पता करता है. इसके बाद कंट्रोलर उस जानकारी के आधार पर मोटर को चालू या बंद कर सकता है.

उदाहरण के लिए, आपने टंकी का अधिकतम स्तर तय कर दिया. जैसे ही पानी उस स्तर तक पहुंचता है, सिस्टम मोटर बंद कर सकता है. इससे टंकी से पानी बहने की आशंका कम होती है. अगर डिवाइस मोबाइल ऐप से जुड़ा है, तो आप फोन पर पानी का स्तर भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹3 हजार की रेंज में गीजर, कीमत हो गई आधी, सेल में आखिरी मौका

कुछ मॉडल पानी कम होने, टंकी भरने या मोटर में समस्या होने पर अलर्ट भी भेज सकते हैं. कुछ में ड्राई-रन प्रोटेक्शन मिलता है, जो पानी की सप्लाई न होने पर मोटर को बेवजह चलने से बचाने में मदद करता है.

लेकिन एक जरूरी बात समझना जरूरी है. टंकी भरने पर मोटर बंद करना अपने आप में AI नहीं है. यह काम सामान्य सेंसर और तय नियमों से भी हो सकता है. AI का इस्तेमाल पानी की खपत के पैटर्न समझने, डिवाइस की स्थिति की जांच करने या भविष्य में जरूरत का अनुमान लगाने जैसे कामों में हो सकता है. इसलिए खरीदते समय सिर्फ AI लिखा देखकर फैसला न करें.

Advertisement

ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर उपलब्ध हैं

भारत में उपलब्ध विकल्पों में TouchQube Smart Water Level Controller शामिल है. कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत ₹5,499 दिखाई गई है. इसके साथ 18 फीसदी टैक्स और ₹120 डिलीवरी चार्ज अलग से बताया गया है. यानी ऑर्डर देने से पहले अंतिम कीमत जरूर जांचें.

कंपनी के मुताबिक, इसमें वायरलेस सेंसर, मोटर को अपने आप कंट्रोल करने, टंकी भरने पर ओवरफ्लो रोकने और मोबाइल पर अलर्ट पाने की सुविधा है. इसमें एक OLED डिस्प्ले भी मिलता है, जिस पर पानी का स्तर और दूसरी जानकारी देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: भारत में पहली बार लॉन्च हुए Xiaomi Mijia के एयर प्यूरिफायर, कीमत 7999 से शुरू

इसके अलावा कई ऐसे डिवाइसेज हैं जो आपको 1500 रुपये से 5000 रुपये के बीच मिल जाएंगे. इन्हें आप अपनी मौजूदा पानी की टंकी में लगा सकते हैं. हालांकि आप खुद से इंस्टॉल ना करें तो ही बेहतर होगा, क्योंकि इस तरह के डिवाइसेज को इंस्टॉल करना थोड़ा कॉम्प्लेक्स है. 

क्या मोबाइल से कहीं से भी मोटर बंद कर सकते हैं?

यह फीचर डिवाइस के मॉडल और इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर करती है. ऐप से जुड़ा स्मार्ट कंट्रोलर टंकी का स्तर दिखा सकता है और एलिजिबल सिस्टम में मोटर को दूर से चालू या बंद करने की फीचर भी दे सकता है.

Advertisement

मान लीजिए आप ऑफिस में हैं और टंकी में पानी कम है. अगर आपके डिवाइस में रिमोट मोटर कंट्रोल की सुविधा है, तो आप फोन से मोटर चालू कर सकते हैं. पानी तय स्तर तक पहुंचने पर ऑटोमेशन उसे बंद कर सकता है.

क्या इससे पानी और बिजली दोनों बचेंगे?

इसका सबसे सीधा फायदा पानी के ओवरफ्लो को कम करने में हो सकता है. जब टंकी भरने पर मोटर अपने आप बंद हो जाती है, तो पानी के बेवजह बहने की आशंका घटती है. अगर मोटर को तय समय पर चलाने और पानी की खपत देखने की सुविधा भी हो, तो परिवार अपने इस्तेमाल को बेहतर ढंग से समझ सकता है.

बिजली की बचत इस बात पर निर्भर करेगी कि मोटर पहले कितनी देर तक बेवजह चलती थी. अगर मोटर टंकी भरने के बाद भी चलती रहती थी, तो ऑटोमेशन उसका समय घटा सकता है. लेकिन बचत की कोई तय मात्रा बताना सही नहीं होगा, क्योंकि यह टंकी के आकार, पानी की सप्लाई, मोटर और घर की जरूरतों पर निर्भर करती है.

यह भी पढ़ें: ₹99,900 वाला iPhone 17 अब ₹49,161 में! खरीदने से पहले समझ लें ये शर्तें

यह भी ध्यान रखें कि स्मार्ट कंट्रोलर पानी की सप्लाई बढ़ा नहीं सकता. अगर नगर निगम या बोरवेल से पानी ही नहीं आ रहा, तो डिवाइस टंकी नहीं भर सकता. यह पानी का बेहतर प्रबंधन करने का तरीका है, पानी पैदा करने की मशीन नहीं.

Advertisement

खरीदने से पहले इन बातों पर दें ध्यान

सबसे पहले यह जांचें कि आपका पंप किस तरह का है और चुना गया कंट्रोलर उसके साथ काम करता है या नहीं. घर में अंडरग्राउंड टैंक और छत पर अलग टंकी है, तो यह भी देखें कि डिवाइस दोनों के पानी के स्तर को माप सकता है या नहीं.

सेंसर वायरलेस है या तार से जुड़ता है, मोबाइल ऐप में कौन-कौन सी सुविधाएं हैं और इंटरनेट बंद होने पर सिस्टम कैसे काम करता है, इन बातों को समझना जरूरी है. ड्राई-रन प्रोटेक्शन, मोटर की क्षमता के साथ अनुकूलता, वारंटी और इंस्टॉलेशन की लागत भी जांचें.

मोटर और बिजली से जुड़े उपकरणों की गलत वायरिंग नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए इंस्टॉलेशन के दौरान योग्य इलेक्ट्रिशियन या कंपनी के ट्रेन्ड टेक्निशियन की मदद लेना बेहतर है. ऑटोमेशन होने के बाद भी समय-समय पर सेंसर, मोटर और पानी की सप्लाई की जांच करते रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »