फ्री मिलेगा ये महंगा वाला फीचर, YouTube ने किया ऐलान, ऐसे कर पाएंगे यूज

YouTube ने एक खास फीचर पिक्चर इन पिक्चर (PiP) को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. अब यह ऐप मुप्त में यूट्यूब यूजर्स को मिलेगा. पहले यह अमेरिका से बाहर सिर्फ पेड़ सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध था. अब यह मुफ्त में उपलब्ध हो चुका है.

Advertisement
अब मुफ्त मे मिलेगा पिक्चर इन पिक्चर मोड. (File Photo: Reuters) अब मुफ्त मे मिलेगा पिक्चर इन पिक्चर मोड. (File Photo: Reuters)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

YouTube ने एक फीचर को मुफ्त में देने का ऐलान कर दिया है, जो पहले सिर्फ पेड सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध था. इस फीचर का नाम पिक्चर इन पिक्चर मोड है. इस फीचर की मदद से यूजर्स मोबाइल पर बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा. दूसरा ऐप ओपन करने के लिए Youtube वीडियो को बंद नहीं करना पड़ेगा. 

यह फीचर यूजर्स को वीडियो को एक छोटी विंडो में देखने की सुविधा देता है, जिससे वे साथ ही अन्य ऐप्स का भी इस्तेमाल कर पाएंगे. यह फीचर आने वाले दिनों में बहुत से यूजर्स के काम को आसान बनाएगा. 

Advertisement

यूट्यूब ने इस फीचर को कुछ साल पहले ही अनवील किया है. यह फीचर अमेरिका के बाहर एंड्रॉयड और आईओएस पर सिर्फ प्रीमियम सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध था. 

पिक्चर इन पिक्चर कैसे काम करता है? 

यूट्यूब पर कोई वीडियो देख रहे हैं, उस दौरान कोई जरूरी WhatsApp मैसेज आ जाता है. इसके बाद यूट्यूब ऐप को बंद करने की जरूरत नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें: ना कैमरा, ना बैटरी, नया स्मार्टफोन खरीदते समय सबसे पहले ये फीचर देख रहे हैं लोग

जब कोई वीडियो चल रहा हो तो आप बस ऐप से बाहर निकलने के लिए स्वाइप अप करना होगा, फिर होम बटन दबाएं. इसके बाद वीडियो ऑटोमेटिकली फ्लोटिंग स्क्रीन पर प्ले होने लगेगा. 

छोटी फ्लोटिंग स्क्रीन को मोबाइल के डिस्प्ले पर कहीं भी ड्रैग कर सकते हैं. इससे एंटरटेनमेंट के साथ बेहतर प्रोडक्टिविटी का भी फीचर मिलता है. 

Advertisement

स्प्लिट स्क्रीन की सुविधा भी मौजूद 

स्मार्टफोन कंपनियां पहले से ही इस तरह का फीचर दे रही हैं, जिसमें मोबाइल स्क्रीन स्प्लिट में ओपन हो जाती है. इसमें दो ऐप एक साथ ओपन हो जाते हैं, हालांकि इससे यूट्यूब एक्सपीरियंस बेहतर नहीं हो रहा था. अब यूट्यूब पर भी फायदा होगा. 

PiP फीचर को ऑफ कैसे करें? 

यूट्यूब पर चले रहे वीडियो को बंद करना चाहते हैं और चाहते हैं कि पिक्चर इन पिक्चर मोड ऑन ना हो. इसके लिए यूट्यूब ऐप को छोड़ने से पहले वीडियो को पॉज या स्टॉप कर दें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement