75 की उम्र में रकम दोगुना करने का लालच, डॉक्टर के लुट गए 12 करोड़, साइबर ठगी से ऐसे रहें सुरक्षित

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला साइबर ठगी का केस सामने आया है. जहां विक्टिम को पहले 54 करोड़ रुपये का प्रोफिट दिखाया और फिर प्रोपर्टी सीज करने की धमकी दी. बुजुर्ग डॉक्टर के बैंक खाते से टोटल 12 करोड़ रुपये उड़ा लिए हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
डॉक्टर को पहले अनजान नंबर से एक मैसेज आया. (Photo: ITG) डॉक्टर को पहले अनजान नंबर से एक मैसेज आया. (Photo: ITG)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

साइबर ठगी का एक बड़ा केस सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने इस बार डॉक्टर पर अपना शिकंजा कसा है. पुणे में रहने वाले बुजुर्ग डॉक्टर के साथ 12 करोड़ रुपये की ठगी हुई है. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. 

75 साल के डॉक्टर को पहले शेयर ट्रेडिंग स्कैम के जाल में फंसाया और रुपये ट्रांसफर कराए. इसके बाद जब विक्टिम ज्यादा रुपये लगाने को राजी नहीं हुए तो साइबर ठगों ने धमकाया और प्रोपर्टी सीज करने की धमकी दी. 

Advertisement

साइबर ठगी की शुरुआत जनवरी महीने में हुई. विक्टिम को एक अनजान नंबर से मैसेज रिसीव हुआ. इसके बाद विक्टिम को स्टॉक इनवेस्टमेंट का लालच दिया. मैसेज के साथ एक लिंक भी मौजूद था, जिस पर क्लिक करने के बाद विक्टिम एक वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल हो गए. 

फर्जी दावे कर उड़ा ली जिंदगी भर की कमाई

ग्रुप एडमिन ने फर्जी दावा किया है कि वह दुनिया की बड़ी फाइनेंशियल मैनेजमेंट फर्म में एग्जीक्यूटिव हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह स्टॉक मार्केट को लेकर एक किताब लिख चुके हैं, जो असल में पूरी तरह से फर्जी था. 

ग्रुप पर फेक प्रोफिट के दावे 

वॉट्सऐप ग्रुप के अंदर अन्य मेम्बर्स प्रोफिट को लेकर डेटा शेयर कर रहे थे. कई लोग ग्रुप में बता रहे थे कि उन्होंने मोटी रकम कमाई है. इसके बाद विक्टिम ने इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया और एडमिन से कॉन्टैक्ट किया. 

Advertisement

ऐप पर मांगी पर्सनल और फाइनेंशियल डिटेल्स 

विक्टिम को एक प्लेटफॉर्म पर लॉगइन करने को कहा. ऐप पर विक्टिम से अपनी पर्सनल और फाइनेंशियल डिटेल्स शेयर करने को कहा. इसके बाद विक्टिम को एक म्यूल अकाउंट दिया गया है. म्यूल अकाउंट वे बैंक खाते होते हैं, जिनको फर्जी डिटेल्स और या किसी दूसरे के नाम पर ओपन किया जाता है. 

म्यूल अकाउंट में रुपये ट्रांसफर किए 

विक्टिम को म्यूल अकाउंट में रुपये ट्रांसफर करने को कहा. इसके बाद ऐप में विक्टिम को प्रोफिट नजर आने लगा. फिर विक्टिम ने 7 मार्च से लेकर 18 मार्च के बीच करीब 8 ट्रांजैक्शन के तहत 12.31 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद ऐप पर 54 करोड़ रुपये का प्रोफिट नजर आने लगा. 

विक्टिम को धमकाना शुरू किया 

विक्टिम ने जब अपने रुपयों को निकालना चाहा तब साइबर ठगों ने विक्टिम को धमकाना शुरू किया. इसके बाद विक्टिम को समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं. इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर जाकर कंप्लेंट दर्ज कराई. 

साइबर ठगी से खुद को रखें सेफ 

साइबर ठगों से बचाव के लिए जरूरी है कि अनजान नंबर से आने वाले मैसेज, कॉल और वीडियो कॉल आदि पर आंख बंद करके यकीन ना करें. साइबर ठग पुलिस, इनवेस्टेर्स आदि बनकर बैंक खाते में सेंधमारी कर सकते हैं. 

Advertisement

अनजान नंबर से आने वाले मैसेज में अगर कोई लिंक है तो उसको गलती से भी क्लिक ना करें. ये खतरनाक लिंक फेक वेबसाइट पर ले जा सकते हैं. या फिर ये लिंक फर्जी ऐप को स्मार्ठफोन में इंस्टॉल कर देते हैं. ये बैंक खाता आपके स्मार्टफोन के हैक करने में साइबर ठगों की मदद कर सकता है. 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement